{"_id":"5b7b302642c792466578b639","slug":"21534799910-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्ट ऑफ लिविंग की संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्ट ऑफ लिविंग की संध्या
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्ट ऑफ लिविंग ने मनाया आनंद उत्सव
मेरठ। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आनंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सावन के महीने में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी हर साल आनंद उत्सव मनाते हैं। आनंद उत्सव एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे बंगलुरु आश्रम से गुरुदेव स्वयं कराते हैं। पूरे भारत में इसका लाइव टेलीकास्ट होता है। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के द्वारा मेरठ में भी श्री श्री रविशंकर का लाइव कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन भारत के 112 शहरों में एक लाख लोगों ने भाग लिया। वीडियो सम्मेलन के माध्यम से इस कार्यक्रम में मेरठ का सम्मेलन पूरे देश में बंगलुरु के बाद दूसरे नंबर पर रहा। यहां पर लगभग 2000 लोगों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया। यह कार्यक्रम मेरठ में दामोदर कॉलोनी, राजवंश भवन, कम्युनिटी सेंटर मंगल पांडे नगर में हुआ। दामोदर कॉलोनी में 350 से भी ज्यादा युवाओं ने योग के इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को इस मुकाम तक पहुंचाने में आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय टीचर अश्वनी अरोड़ा, सिद्धार्थ सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।