{"_id":"5b60ca8f4f1c1ba33e8b4773","slug":"21533069967-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में गूंजा जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पादों पर रोक का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में गूंजा जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पादों पर रोक का मामला
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पादों पर रोक की मांग
मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मंगलवार को संसद में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के उत्पादों पर भारत में बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों यह खबर आई थी कि अमेरिका के एक सर्किट कोर्ट ने जॉनसन एंड जॉनसन को अमेरिकी महिलाओं में सामने आए गर्भाश्य के कैंसर को लेकर 4.69 बिलियन डॉलर (लगभग 321 अरब रुपये) का जुर्माना व 550 मिलियन डॉलर (लगभग 38 अरब रुपये) का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह मुआवजा 22 महिलाओं को दिया जाएगा। पीड़ित महिलाओं का कहना था कि कंपनी ने बेबी पाउडर में मौजूद एक पदार्थ की वजह से उन्हें ओवेरियन कैंसर हुआ था। अमेरिकन कोर्ट द्वारा किए गए आदेश के आलोक में कंपनी के उत्पादों पर भारत में भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।