{"_id":"5b60c4164f1c1b54638b5bc6","slug":"21533068310-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी ने की मेरठ कॉलेज में चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सिटी ने की मेरठ कॉलेज में चेकिंग
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसपी सिटी ने की मेरठ कॉलेज में चेकिंग
मेरठ। मेरठ कॉलेज में मंगलवार को एसपी सिटी रणविजय सिंह ने प्रोक्टोरियल बोर्ड के साथ चेकिंग की। एसपी सिटी ने दाखिलों के बाद भी कॉलेज में औचक चेकिंग चलाने की बात कही।
मेरठ कॉलेज में काफी समय से माहौल बिगड़ रहा था। लेकिन नए प्रोक्टोरियल बोर्ड का गठन होने के बाद असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगा है। कॉलेज में छात्राओं के मुंह पर कपड़ा बांधकर आने पर भी रोक लगाई जा चुकी है। मंगलवार को एसपी सिटी रणविजय सिंह फोर्स के साथ कॉलेज पहुंचे और चीफ प्रॉक्टर डॉ. अलका चौधरी, डॉ. संजय कुमार और प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम के साथ राउंड लिया। उन्होंने कहा कि जो बाहरी युवक कॉलेज में आ रहे हैं, उनकी सूची बनाकर पुलिस को दें। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो छात्र नहीं हैं और कॉलेज में हंगामा करते हैं, उन पर भी उन्होंने लालकुर्ती थाना प्रभारी को नजर रखने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने कॉलेज की सुरक्षा को लेकर एक प्लान तैयार करने की बात कही। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।