फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नानू पुल से जानी पुल तक जगमग रहेगा कांवड़ मार्ग

नानू पुल से जानी पुल तक जगमग रहेगा कांवड़ मार्ग

Tue, 24 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
नानू पुल से जानी पुल तक जगमग रहेगा कांवड़ मार्ग
मेरठ। कांवड़ मार्ग (गंगनहर पटरी) पहली बार कांवड़ यात्रा में जगमग होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला पंचायत ने नानू पुल से जानी पुल तक के करीब 13 किमी लंबे कांवड़ मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए सोमवार को 9.82 लाख रुपये का ठेका छोड़ा। जबकि 15 किमी के तीन अन्य मार्गों पर भी जिला पंचायत इस दौरान पथ प्रकाश व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री इस बार ज्यादा गंभीर है। उन्होंने इस यात्रा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के साफ निर्देश दिए हैं। साथ ही कांवड़ियों की सुविधा के लिए जहां जो भी संभव हो सकता है, वह किया जाए। इस दिशा निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को इस बार कांवड़ मार्ग (गंगनहर की पटरी) पर पथ प्रकाश व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। जिसमें तय हुआ कि कांवड़ मार्ग पर गंगनहर के नानू पुल से मुरादनगर की तरफ मेरठ की सीमा तक पथ प्रकाश व्यवस्था करायी जाए। इस काम के लिए ठेका छोड़ने के साथ ही तय हुआ कि ठेकेदार इस मार्ग पर जेनरेटर के माध्यम से पथ प्रकाश व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

ये तीन मार्ग भी शामिल
जिला पंचायत पहले से रोहटा से पुरा महादेव मंदिर तक के करीब पांच किमी लंबे मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था कराता रहा है, वह इस बार भी होगी। जबकि तीन अन्य नए मार्ग भी जिला पंचायत ने इस बार शामिल किए हैं। जिसमें सलावा नहर से पाली की तरफ जाने वाले मार्ग, उकसिया पुल से थ्रोड की तरफ और कल्याणपुर राजवाहा से पुरा महादेव मार्ग के रास्ते पर भी जिला पंचायत द्वारा इस बार लगभग 22 लाख रुपये से पथ प्रकाश की व्यवस्था करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति जता चुकी आपत्ति
कांवड़ मार्ग पर एक तरफ जिला पंचायत पथ प्रकाश व्यवस्था करा रही है। वहीं पिछले वर्षों में इसी व्यवस्था पर वित्त आयोग के धन से खर्च करने पर पंचायती राज समिति सप्ताह भर पूर्व आपत्ति दर्ज करा चुकी है। ऐसे में अब इतनी बड़ी धनराशि का भुगतान जिला पंचायत किस मद से करेगी, इसे लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं।

सीएम के सीधे निर्देश हैं
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के सीधे निर्देश हैं। हमारे पास सीधे ऐसी कोई मद नहीं है, जिस पर इतनी बड़ी धनराशि खर्च की जा सके। आदेश का पालन किया जा रहा है और भुगतान भी होगा। जिसके लिए शासन स्तर पर बात की जाएगी। -प्रदीप सक्सेना, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत



खास बातें:
13 किमी नहर पटरी के हिस्से में पहली बार होगी पथ प्रकाश व्यवस्था
9.82 लाख रुपये का छोड़ा जिला पंचायत ने सीएम के निर्देश पर ठेका
15 किमी के तीन अन्य मार्गों पर भी होगी लाइटों की व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed