फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ग्रामीण डाक सेवकों ने किया भाजपा का बहिष्कार

ग्रामीण डाक सेवकों ने किया भाजपा का बहिष्कार

Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों ने किया भाजपा का बहिष्कार

विज्ञापन
डाक सेवकों की हड़ताल से बेपटरी हुई ग्रामीण डाक सेवा
मेरठ। जिले में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से गांवों में डाक सेवा बेपटरी हो गई है। ग्रामीण इलाकों में डाक वितरण संभव नहीं हो पा रहा है जिससे लोगों के जरूरी पार्सल, स्पीड पोस्ट आदि डाक पहुंचने में दिक्कतें होने लगी हैं। डाक विभाग ने लोगों से कहा कि वे अपनी आईडी दिखाकर मुख्य डाकघर से अपनी डाक पार्सल हासिल कर सकते हैं।
जिले के ग्रामीण इलाकों की डाक वितरण व्यवस्था ग्रामीण डाक सेवकों के भरोसे है। जिले में 350 ग्रामीण डाक सेवक हैं, लेकिन इनके हड़ताल पर जाने से डाक वितरण व्यवस्था गड़बड़ा गई है। लोगों के पत्र, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, मनी आर्डर आदि वितरण बाधित हो गया है। वेतन संबंधी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे ग्रामीण डाक सेवकों ने मुख्य डाकघर पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा के बहिष्कार की घोषणा की है। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग के मंडलीय सचिव नितिन कुमार के नेतृत्व में जिले भर से आए दर्जनों डाक सेवकों ने मंगलवार को सरकार विरोधी नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार उन्हें सातवां वेतन आयोग नहीं दे रही है और न ही कमलेश चंद्र समिति की रिपोर्ट लागू कर रही है इसलिए जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती जब तक वे केंद्र सरकार और भाजपा का बहिष्कार करेंगे और हड़ताल जारी रखेंगे। मंडलीय सचिव ने बताया कि मेरठ डाक परिक्षेत्र में आने वाले मेरठ और बागपत दोनों जिलों में हड़ताल पूरी तरह सफल साबित हुई है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग है और काम पूरी तरह बंद है जिससे ग्रामीण डाक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं लेकिन सरकार को ना तो उनकी चिंता है और न ही ग्रामीणों की। भीम सिंह रविंद्र शर्मा, सत्यपाल, जगदीश, सत्यपाल, नरेश कुमार, अरुण शर्मा, मोहित कुमार, चेतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईडी दिखाकर प्राप्त करें अपनी डाक
मेरठ। प्रवर डाक अधीक्षक पीडी सेंगर ने बताया हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाएं बाधित हुई हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे अपने संबंधित डाकघर से अपना आईकार्ड दिखाकर अपनी डाक, रजिस्ट्री प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
पत्र, पार्सल, स्पीड पोस्ट वितरण प्रभावित, कर्मियों ने धरना दे भाजपा के बहिष्कार का एलान किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed