{"_id":"5b16eb484f1c1b6a4d8b4eb8","slug":"21528228680-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे की सूचना के बाद चक्रसेनपुर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे की सूचना के बाद चक्रसेनपुर में मचा कोहराम
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। सहारनपुर के ननौता में भीषण सड़क हादसे में खेकड़ा के एक परिवार के दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिजन सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। इस हादसे की सूचना के बाद चक्रसेनपुर में कोहराम मच गया।
मंगलवार को नानौता सहारनपुर रोड पर होली होम पब्लिक स्कूल के निकट भीषण सड़क हादसे में खेकड़ा के एक परिवार के दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद लौट रहे खेकड़ा के एक परिवार की स्विप्ट कार की ट्रक के साथ आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार खेकड़ा के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी एक ही परिवार के गौतम, उनकी पत्नी ममता, बेटी सृष्टि व भांजे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर खेकड़ा से रोते-बिलखते परिवार के लोग सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। हादसे का पता लगने पर खेकड़ा के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। दो मासूम बच्चों समेत चार की मौत के चलते परिवार के लोगों का बुरा हाल है। हादसा खेकड़ा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक के चाचा के परिवार के साथ घटित हुआ है।