फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बना योगेश वर्मा का वारंट

वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बना योगेश वर्मा का वारंट

Fri, 20 Apr 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बना योगेश वर्मा का वारंट
दो अप्रैल के उपद्रव में मवाना में भी हुआ था मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव में एक मुकदमा थाना मवाना में भी दर्ज किया गया। जिसमें जांच के बाद बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा को समर्थकों के साथ नामजद किया गया है। जेल में बंद योगेश के खिलाफ बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वारंट बनाया गया।
यह मुकदमा मवाना थाना प्रभारी ब्रिजेश कुशवाह की तरफ से दर्ज कराया गया था, जिसमें करीब 500 लोगों को अज्ञात आरोपियों में दिखाया गया था। पुलिस ने जांच के बाद योगेश वर्मा को 19 गंभीर धाराओं में नामजद किया है। वहीं, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुई हिंसा, गोलीबारी, आगजनी व तोड़फोड़ के सात मामलों में पुलिस ने बसपा नेता योगेश वर्मा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। वहीं, बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा के पांच मामलों में विवेचनाधिकारी द्वारा एसीजेएम-10 नीरज कुमार बख्शी की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किए गए। इनके अलावा नौचंदी के दो मामलों में भी एसीजेएम-प्रथम आर. लाल के न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता को जेल में मिलने से रोका
जिला जेल में बंद योगेश वर्मा से उनके अधिवक्ता रविकांत भारद्वाज मिलने पहुंचे तो उनकी मिलाई को निरस्त कर दिया गया। अधिवक्ता रविकांत भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को उन्होंने जेल में मिलाई के लिए नियमों का पालन करते हुए बार एसोसिएशन के माध्यम से मिलाई का प्रार्थना पत्र भिजवाया था। जिसके बाद वह जब जेल में योगेश वर्मा से मिलने पहुंचे तो उनकी मिलाई को निरस्त कर उन्हें लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed