फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बूंद बूदं पानी को तरस रहे देवतापुरम के लोग

बूंद बूदं पानी को तरस रहे देवतापुरम के लोग

Tue, 10 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बूंद बूदं पानी को तरस रहे देवतापुरम के लोग
पानी को तरसे देवतापुरम के लोग
विज्ञापन


मेरठ। देवतापुरम के लोगों को एक माह से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कॉलोनी की महिलाएं नगर निगम पहुंची और महापौर सुनीता वर्मा से मिलकर अपनी समस्या बताई।

सुनीता, कमलेश, मनीषा, रिया आदि ने बताया कि कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए सबमर्सिबल लगाया गया था। पिछले माह होली से पहले वह खराब हो गया। उसके बाद से कई बार नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस पर महापौर ने महाप्रबंधक जल एसके सिन्हा को फोन कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं और अन्य लोग नगरायुक्त कैँप कार्यालय पहुंच गए। यहां मिले जलकल विभाग के जूनियर इंजीनियर व अन्य अधिकारियों को घेर लिया। कहा कि सबमर्सिबल खराब होने के बाद कुछ दिन तक निगम की तरफ से टैंकर से जलापूर्ति की गई, लेकिन बीच में वह भी बंद कर दी गई। इस कारण जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। महाप्रबंधक जल एसके सिन्हा ने कहा कि मंगलवार से सबमर्सिबल ठीक कराने का काम शुरू करा दिया जाएगा। सबमर्सिबल चालू होने तक टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed