{"_id":"5ab567804f1c1b8e778b73f4","slug":"21521837952-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मल हिंडन कार्यशाला में प्रधानों से होगा सीधे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मल हिंडन कार्यशाला में प्रधानों से होगा सीधे संवाद
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्मल हिंडन कार्यशाला में प्रधानों से होगा सीधे संवाद
मेरठ।
हिंडन नदी को निर्मल करने के अभियान के तहत 8 अप्रैल को हिंडन और उसकी सहायक नदियों के किनारे रहने वाले ग्रामों के प्रधानों और गण्यमान्य लोगों के साथ सीधे संवाद होगा। सुभारती विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस बड़े आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। मंडलायुक्त के निर्देश पर तमाम प्रशासनिक, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के लोगों को इसमें जिम्मेदारी दी गई है। इस आयोजन के लिए कुल 34 लोगों की टीम तैयार की गई है।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के द्वारा इस आयोजन के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि अन्य व्यवस्थाओं के लिए तमाम अधिकारियों को इसमें संयोजक और सह संयोजक नामित किया गया है। इस कार्यशाला में संबंधित जनपदों के सीडीओ, एडीएम प्रशासन, एसडीएम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्राम प्रधान, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गैर सरकारी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है।