फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विदेशी सिखाएंगे सहज योग

विदेशी सिखाएंगे सहज योग

Wed, 21 Mar 2018 02:11 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
विदेशी सिखाएंगे सहज योग
विदेशी सिखाएंगे तनाव मुक्त रहने के लिए सहज योग
विज्ञापन

मेरठ। सहज योग संस्था से जुड़े 500 विदेशी भारत में जगह-जगह सहज योग सिखा रहे हैं। इनमें से करीब 20 सहज योगी 22 मार्च को मेरठ के पांच गर्ल्स इंटर कॉलेजों में सहज योग सिखाएंगे। बच्चों में बढ़ते तनाव को ध्यान के माध्यम से दूर करने के उपाय बताएंगे। इस कार्यशाला में इटली के निकोला मेपेली केनेतृत्व में चाइना, इटली, फ्रांस, रशिया, ऑस्ट्रिया, आस्ट्रेलिया, यूके, फिनलैंड तथा वियतनाम आदि देशों के सहज योगी शामिल हैं।
सदर केदिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला केसंदर्भ में जानकारी दी गई। कार्यशाला का विषय है- ‘प्रतिस्पर्धा के इस युग में वर्तमान पीढ़ी के तनावपूर्ण जीवन में सहय योग एक समाधान।’ मेरठ के सहज योग कोऑर्डिनेटर दीपक त्यागी और को-कोऑर्डिनेटर आभा अग्रवाल के नेतृत्व में सहज योग की टीम इन विदेशी मेहमानों का सहयोग करेगी। इस दौरान संध्या सिंह, डॉ. रजनी रानी शंखधर, सुमन शर्मा, डॉ. मनु भारद्वाज और डॉ. स्नेहा सिंह ने तनावपूर्ण जीवन से बचाव के लिए इस कार्यशाला को उपयोगी और प्रासंगिक बताया। प्रेस प्रवक्ता संध्या सिंह ने बताया कि इटली के निकोला मैपेली का मानना है कि भारत की भूमि वैसे तो पारिवारिक संरचना के चलते काफी हद तक तनाव रहित है, लेकिन प्रतिस्पर्धा और भौतिक संसाधनों की अधिकता के कारण बच्चे तनाव से ग्रसित होते जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने भारत के विभिन्न शहरों और गांवों केस्कूलों में सहज जीवन व ध्यान को अपनाने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया है।
विज्ञापन


इन इंटर कॉलेजों में होगा सहज योग
दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज।
खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज।
महावीर शिक्षा सदन गर्ल्स इंटर कॉलेज।
आरजी इंटर कॉलेज।
भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज।

सुबह 10 बजे से होगा शुरू
सभी स्कूलों में कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 10 से 11 बजे तक तकनीकि सत्र चलेगा। 11 से साढ़े 11 बजे के बीच प्रश्नोत्तर सत्र चलेगा और इसके बाद विदेशी दल मीडिया के साथ रूबरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
22 मार्च को सुबह 10 बजे से पांच इंटर कॉलेजों में होगा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed