फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बस भरकर पहुंचे बच्चे, नहीं मिले प्रवेश पत्र

बस भरकर पहुंचे बच्चे, नहीं मिले प्रवेश पत्र

Tue, 06 Feb 2018 02:33 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
बस भरकर पहुंचे बच्चे, नहीं मिले प्रवेश पत्र
नहीं मिले प्रवेश पत्र, बस भरकर पहुंचे बच्चे
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पर सोमवार को दिनभर विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। दरअसल, सौ से ज्यादा ऐसे विद्यार्थी आए, जिनके प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं। इनमें 50-60 विद्यार्थी बस में भरकर मुजफ्फरनगर के स्वामी कल्याण स्कूल से आए थे।
उनका कहना था कि वे रेग्युलर विद्यार्थी हैं, फिर भी अभी तक उनके प्रवेश पत्र नहीं पहुंचे हैं। वे सुबह से शाम तक इंतजार करते रहे, मगर उनके शिक्षक नहीं पहुंचे। शाम में जब शिक्षक पहुंचे तो यूपी बोर्ड कार्यालय से उन्हें बताया कि उनकी स्कूल से एग्जाम फीस ही जमा नहीं की गई है। जिन बच्चों की फीस जमा नहीं है, उन्हें प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। बच्चे मायूस होकर चले गए। उनके परिजनों भी इसे लेकर गुस्सा था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु कुमार ‘सुमन’ ने बताया कि कुछ प्राइवेट विद्यार्थी भी आएं हैं, जिनके दस्तावेज सही थे, उनके प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों फर्जी दस्तावेजों केआधार पर यूपी बोर्ड की परीक्षा में बैठने की तैयारी करने वाले करीब 50 हजार विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए थे, इनमें में से 5215 विद्यार्थी मेरठ जिले केथे। इनमें 2815 हाईस्कूूल और 2400 इंटर के थे। उधर, आरजी इंटर कॉलेज में सोमवार को परीक्षा को लेकर बैठक हुई। प्रिंसिपल ने जरूरी हिदायतें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed