फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संक्षिप्त...

संक्षिप्त...

Wed, 08 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
संक्षिप्त...
आरजी कॉलेज में हुई क्विज
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के बॉटनी विभाग में अंतर महाविद्यालय क्विज का आयोजन किया गया। इसके साथ विभाग में बॉटनी कल्चरल एंड एकेडमी सोसायटी का उद्घाटन भी किया गया। प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज, मेरठ कॉलेज, एनएएस और आरजी कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। पहला स्थान डीएन कॉलेज की टीम ने हासिल किया। दूसरे पर एनएएस और तीसरे पर मेरठ कॉलेज की टीम रही। विजेता को प्रिंसिपल डॉ. स्नेहा गुप्ता ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मीनू गुप्ता, डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. गरिमा मलिक, डॉ. गीता, डॉ. मधु, डॉ. अनुपमा मौजूद रहीं।

इस्माईल में छात्राओं की हुई काउंसिलिंग
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को कॅरियर काउंसिलिंग के लिहाज से अतिथि व्याख्यान हुआ। फरीद खान और मोहम्मद फैज अंसारी ने छात्राओं को विभिन्न करियर के बारे में जानकारी दी। उद्योगों में करियर कैसे बनाएं ये बताया। प्रिंसिपल डॉ. साधना सहाय ने कहा जीवन रुकने नहीं चलने का नाम है। अपने हुनर को समझे और उस पर काम करें। सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन


सीसीएसयू के पहलवानों ने दिखाया दम
मेरठ। सीसीएसयू की महिला कुश्ती टीम ने एमडीयू रोहतक में हुई अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता सत्र 2017-18 में तीसरा स्थान हासिल किया है। दो गोल्ड मेडल हासिल किए। मंगलवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने महिला पहलवान टीम का उत्साह बढ़ाया। उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। इस मौके पर कुश्ती कोच जबर सिंह और स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. जीएस रूहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed