फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जाम ने जकड़ा शहर का ट्रैफिक सिस्टम

जाम ने जकड़ा शहर का ट्रैफिक सिस्टम

Fri, 08 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
जाम ने जकड़ा शहर का ट्रैफिक सिस्टम
शहर में हर ओर जाम, लोग परेशान
विज्ञापन

मेरठ। शहर में हर दिन लग रहे जाम से लोगों का बुरा हाल है। अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई के लिए थाना पुलिस चुप्पी साधे हुए है। वहीं ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाकर अतिक्रमण और अवैध वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को भी शहर में अलग-अलग स्थान पर जाम लगा रहा।
हापुड़ अड्डा चौराहे के पास पुलिया निर्माण के चलते दो माह तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा था। 15 दिन पहले ही सड़क के एक साइड की पुलिया का निर्माण पूरा हुआ थी, लेकिन बृहस्पतिवार से दूसरी तरफ भी पुलिया निर्माण के लिए खुदाई कार्य शुरू कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने सौ मीटर तक व-नवे किया तो हापुड़ अड्डे पर जाम लग गया। हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया पुल तक भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

इंदिरा चौक, ईव्ज चौराहा, मेघदूत पुलिया, कचहरी पुल, लालकुर्ती पैठ बाजार, जीरो माइल, दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा मेट्रो प्लाजा, घंटाघर और खैरनगर बाजार से सराफा बाजार तक भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों को किया सीज
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने टीएसआई दीनदयाल दीक्षित के साथ बृहस्पतिवार को बेगमपुल, दिल्ली रोड, लालकुर्ती और बेगमबाग के पास अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। टीएसआई ने बताया कि सात वाहनों को सीज कर दिया। पांच कारों को ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन भेज दिया। 12 अवैध ई रिक्शा और ऑटो पर भी कार्रवाई की गई है। जबकि 55 वाहनों के चालान काटे हैं।


लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर आज से विशेष अभियान:
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक यातायात के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आठ सितंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। आठ दिन का यह अभियान चार चार दिन के दो चरणों में चलेगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सड़क हादसों को देखते पूरे जिले की पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें ट्रैफिक पुलिस के अलावा चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ भी अपनी अपनी टीम के साथ ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कार्रवाई करेंगे। शुक्रवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे और शाम पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाना और तीन सवार के साथ दो पहिया वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

खास बातें
हापुड़ अड्डे पर फिर शुरू हुआ पुलिया निर्माण, पुलिस ने किया वन-वे
सड़क पर खड़े ऑटो, ई-रिक्शा और कारों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने जलाया अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed