फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नहीं चल रही वेबसाइट, कैसे हो रिटर्न दाखिल

नहीं चल रही वेबसाइट, कैसे हो रिटर्न दाखिल

Wed, 02 Aug 2017 01:30 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
नहीं चल रही वेबसाइट, कैसे हो रिटर्न दाखिल
मेरठ। आयकर रिटर्न ऑनलाइन दाखिल हो रहे हैं। लेकिन सर्वर डाउन होने से विभाग की वेबसाइट इन दिनाें लगभग ठप सी हो गयी है। पिछले एक सप्ताह से आ रही इस परेशानी के कारण हजाराें लोग रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए। देशभर में आ रही इस दिक्कत को देखते हुए ही आयकर विभाग ने रिटर्न दाखिल करने की तिथि पांच दिन बढ़ाते हुए इसे पांच अगस्त कर दिया है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के सूत्राें का कहना है कि पिछले वित्तीय वर्ष में 1.42 लाख करोड़ रुपये आयकर के रूप में विभाग ने वसूल किए थे। इस बार विभाग ने इस वसूली का अनुमान 9.8 लाख करोड़ रुपये रखा है। ऐसे में पिछले साल की तुलना में यह करीब सात गुना ज्यादा होगा। जिसे लेकर विभाग पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। लेकिन इस समय सबसे बड़ी दिक्कत रिटर्न दाखिल करने में आ रही है। आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी। लेकिन एक सप्ताह से आयकर विभाग की वेबसाइट सर्वर डाउन होने के कारण पूरी तरह काम नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

सीए अभिषेक गोयल ने बताया कि वेबसाइट लगातार अचानक बंद हो रही है और अक्सर बंद रहती है। ऐसे में रिटर्न दाखिल करने में भारी परेशानी हो रही है। तमाम लोगाें का रिटर्न दाखिल करना मुश्किल हो रहा है और काम लंबित है। इसी समस्या को देखते हुए रिटर्न दाखिल करने की तिथि बढ़ायी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- आयकर विभाग की वेबसाइट एक सप्ताह से पड़ी है ठप
- सर्वर है डाउन, इसलिए बढ़ायी गई रिटर्न दाखिल करने की तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed