{"_id":"597cfa4d4f1c1b3b528b45a7","slug":"21501362765-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में शनिवार को भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। भक्तों ने खांड के लड्डू चढ़ाए और इंद्रों ने श्री पार्श्वनाथ की प्रतिमा का अभिषेक किया। शक्तिधारा का सौभाग्य सुनील जैन प्रवक्ता को मिला। इस अवसर पर सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, अतुल जैन, राजीव जैन, अभिषेक जैन, प्रमोद जैन आदि मुख्य रहे।
वहीं, दिगंबर जैन महासमिति महिला अंचल की ओर से सदर दुर्गावाड़ी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में स्तोत्र सामूहिक पाठ किया गया। आभा जैन ने कल्याण मंदिर स्तोत्र की जानकारी दी। मीरा जैन, सरिता जैन, प्रीति जैन, नीता जैन, अचला जैन आदि मुख्य रहे। इसके अलावा शास्त्रीनगर सेक्टर दो स्थित दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में धर्मारोधक 108 संपन्न कीर्ति मुनिराज के सानिध्य में रथ यात्रा निकाली गयी। जो शास्त्रीनगर सेक्टर दो से प्रारंभ होकर सेक्टर तीन सेंट्रल मार्केट, डी ब्लॉक मंदिर, एच ब्लॉक से वापस मंदिर पर पहुंची। यात्रा में पानीपत का ढोल, पार्श्वनाथ व भगवान महावीर के रथ रहे। रथ पर दीपांशु जैन, सिद्धार्थ जैन, राजीव जैन, सुभाष जैन, राहुल जैन, हेमंत जैन आदि मौजूद रहे। सुबह निर्वाण लड्डू अंकुर जैन के परिवार ने चढ़ाया। मुनि जी ने कहा कि जैन धर्म प्राणी मात्र का धर्म है। न की किसी व्यक्ति का।
- दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में प्रतिमा पर किया अभिषेक