{"_id":"595bfaa94f1c1b98188b45dc","slug":"21499200169-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ के मठाधीशों पर चला टीसी का चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ के मठाधीशों पर चला टीसी का चाबुक
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लंबे समय से आरटीओ में डेरा जमाए बैठे मठाधीश बाबुओं पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (टीसी) का चाबुक चल गया। दिव्यांग व महिला बाबुओं को छोड़कर बाकी सभी बाबुओं का तबादला कर दिया गया। इनकी जगह दूसरे जिलों के बाबुओं को भेजा गया है। टीसी के आदेश से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एक दो दिन में सभी बाबु चार्ज ले लेंगे।
आरटीओ में लंबे समय से मठाधीश बाबुओं का राज चल रहा था। कुछ बाबू तो ट्रांसफर होने के बाद अपने को यहीं पर अटैच करा लेते थे। विभाग में फैले दलाल राज और पिछले दिनों आरटीओ ममता शर्मा व उनके नजदीकी लिपिक सुधीर सक्सेना व रामगोपाल के ठिकानों पर लगे इनकम टैक्स के छापो से परिवहन विभाग न केवल कार्रवाई के लिए हरकत में आ गया था बल्कि अधिकारियों ने भी इसकी तैयारी कर ली थी। मंगलवार को आरटीओ में कार्यरत दिव्यांग लिपिक केपी मिश्रा, सुभाष और आनंद शर्मा के अलावा महिला लिपिक शबनम, कौशल्या, उर्मिला को छोड़कर बाकी सभी बाबुओं का तबादला कर दिया गया। इसमें किशोर को अलीगढ़, सुधीर सक्सेना को संभल, रामगोपाल को अमरोहा, निहाल सिंह को बिजनौर, एमपी तिवारी को बदायुं, अनिल सिंघल को औरया, अवधेश यादव को झांसी, सीताराम वर्मा को बहराइच, नितिन को कासंगज और पवन शर्मा को एटा भेजा गया है। अटैचमेंट पर चल रहे दिनेश सैनी और भरत सिंह को छोड़ दिया गया है। इन बाबुओं के स्थान पर गाजियाबाद से चार, हापुड़ से तीन, नोएडा व सहारनपुर से एक-एक बाबू को भेजा गया है वहीं। कुछ बाबुओं ने तबादला रुकवाने और मनपसंद जगह ट्रांसफर कराने की जुगत भी लगानी शुरू कर दी है।
खास बात
- आरटीओ में तैनात कई लिपिकों के तबादले
- ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई, दिव्यांग और महिलाओं को राहत