फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छह महीने में मिले थे दोस्त, खत्म होगी चार जिदंगी

छह महीने में मिले थे दोस्त, खत्म होगी चार जिदंगी

Tue, 27 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
छह महीने में मिले थे दोस्त, खत्म होगी चार जिदंगी
- कम उम्र में किशोरों ने संभाल लिया था परिवार का बोझ
विज्ञापन

- खुद कमाए पैसे से तीन दिन पूर्व अजहर ने खरीदी थी बाइक

मेरठ।
अजहर, अनस, शाहनवाज व अब्दुल्ला गहरे दोस्त थे। ये किशोर ज्यादा पढ़े लिखे तो नहीं थे, लेकिन उन्होंने छोटी सी उम्र में परिवार का बोझ संभाल लिया था। दो साल से चारों दोस्त सिर्फ त्यौहार पर मिलते थे। इससे पहले इनकी मुलाकात छह महीने पहले हुई थी। रविवार शाम को उनकी आपस में मुलाकात हुई। अजहर व अनस को बेगमपुल से कपड़े लाने थे, यह बात उन्होंने फोन पर शाहनवाज और अब्दुल्ला को बताई। अब्दुल्ला ने एक ही बाइक पर चारों के बैठने से मना भी किया था। लेकिन अजहर ने दोस्ती और त्यौहार का हवाला देकर उसे भी अपनी बाइक पर बैठा लिया। चारों दोस्त बहुत खुश थे, लेकिन उनको क्या पता था कि पल में उनकी जिंदगियां खत्म हो जाएगी।

दोस्त की बाइक पर नहीं बैठोगे
अजहर की उम्र 17 साल थी और वह फ्रिज, वाशिंग मशीन के शोरूम पर काम करता था। उसने पैसा बचाकर तीन दिन पहले ही अपाचे बाइक खरीदी थी। रविवार देर रात अजहर अनस को साथ लेकर शाहनवाज के पास गया। शाहनवाज को साथ लिया तो रास्ते में अब्दुल्ला भी मिला। तीनों दोस्तों ने अब्दुल्ला को भी बाइक पर बैठने को कहा। अब्दुल्ला ने चारों को एक साथ बैठने पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया कि दोस्त ने बाइक खरीदी है और उस पर बैठोगे भी नहीं। इतना कहते वह भी बाइक पर बैठ गया।
विज्ञापन


चाचा से मिलने आया था अब्दुल्ला
अब्दुल्ला सोनीपत में फर्नीचर का काम करता था। उसके माता पिता सोनीपत में ही रहते है। रविवार अब्दुल्ला अपने चाचा से मिलने जादू वाली गली में आया था। परिवार का पालन पोषण की जिम्मेदारी अब्दुल्ला पर थी। शाहनवाज और अनस अपने पिता साथ काम करके उनको सहयोग करते थे। चारों दोस्तों के घर भी आसपास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फीट उछले चारों दोस्त
बच्चा पार्क पर सिपाही संदीप और अरुण की ड्यूटी थी। दोनों सिपाहियों ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकराई तो चारों दोस्त करीब 20 फीट उछले और फिर जमीन पर गिरे। अंदेशा है कि तेज स्पीड में अनियंत्रित होेने पर बाइक पर अगला वाला डिस्क ब्रेक लगा, जिससे चारों किशोर ऊपर उछले। तीन किशोर की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed