{"_id":"594991e24f1c1b6a038b4578","slug":"21497993698-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरखौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरखौदा
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उफ! हजम नहीं हो रही ये मतदाता सूची
मतदाता सूची का पुनरीक्षण हुआ पर कम नहीं हुआ गड़बड़झाला
वर्ष 2012 की तुलना में जारी मतदाता सूची का मामला
- खरखौदा में पांच साल में नहीं बढ़ी मतदाताओं की संख्या, 72 हुई कम
- किठौर, शाहजहांपुर में पांच साल में एक भी कम नहीं हुआ मतदाता
- दौराना, सिवालखास में कम किए गए मतदाताओं की संख्या 25 से कम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। देशभर में आबादी के साथ मतदाता भी बढ़ रहे हैं। मेरठ नगर निगम क्षेत्र में भी 43 हजार से ज्यादा मतदाता बढे़ हैं। लेकिन मेरठ के देहात क्षेत्र में मतदाता सूची में आंकड़ों की ऐसी बाजीगरी हुई कि खरखौदा में पिछले पांच साल में एक भी मतदाता नहीं बढ़ा। किठौर, शाहजहांपुर में पांच सालों में एक भी मतदाता कम नहीं हुआ तो दौराला और सिवालखास में मात्र 22 और 16 मतदाता ही कम हुए। इन आंकड़ों के बाद पुनरीक्षण के बाद भी निकाय क्षेत्र की मतदाता सूची में सवालिया निशान लग गया है।
निकाय चुनावों के लिए मतदाता पुनरीक्षण सूची के बाद जो सूची जारी हुई है, वह बीएलओ द्वारा की गयी लापरवाही को स्पष्ट बता रही है।
इस जारी सूची के अनुसार खरखौदा को छोड़कर जिले की सभी नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगम क्षेत्र में इस बार वोटर बढ़े हैं। नगर निगम क्षेत्र में तो 43 हजार से ज्यादा मतदाताओं में इजाफा हुआ है। लेकिन खरखौदा नगर पंचायत में एक भी नया वोटर नहीं बढ़ा बल्कि आश्चर्यजनक रूप से 72 मतदाता कम हो गए। वहीं, किठौर नगर पंचायत ऐसी रही है, जहां एक भी मतदाता का नाम काटा नहीं गया है और सूची में सभी नए मतदाता जोड़ दिए गए।
इस सूची की खास बात यह भी है कि खरखौदा में इस बार 458 मतदाताओं के जुड़ने की बात कही गई। लेकिन एक झटके में 530 मतदाता कम कर दिए गए। इस हिसाब से इस पंचायत में मतदाता बढ़ने के बजाय 72 और कम हो गए। जिसके बाद यहां कुल 10713 ही मतदाता है।
विज्ञापन
2012 और 2017 की मतदाता सूची में अंतर
निकाय का नाम जुड़े मतदाता कटे मतदाता नये मतदाता कुल मतदाता
मेरठ नगर निगम 59679 16181 43498 1074526
सरधना पालिका 2309 219 2090 48418
मवाना पालिका 2933 1059 1874 66796
करनावल 303 214 89 9892
परीक्षितगढ 1126 88 1038 16702
लावड़ 1452 902 550 17249
हस्तिनापुर 829 231 598 21813
सिवालखास 931 16 915 16727
बहसूमा 840 403 437 10252
खरखौदा 458 530 -72 10713
दौराला 584 22 562 15422
फलावदा 775 214 561 15665
किठौर 2416 0 2416 21288
शाहजहांपुर 1050 0 1050 13556
हर्रा 1392 999 393 14021
खिवाई 1263 599 664 16487