फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   210 B case

कैंट बोर्ड कर्मी आज से भूख हड़ताल पर  

Mon, 18 Jul 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 18 Jul 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
210 B case
हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते। - फोटो : अमर उजाला
आठ दिन से हड़ताल पर चल रहे कैंट बोर्ड कर्मचारियों ने सोमवार से भूख हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। कैंट क्षेत्र से कूड़ा नहीं उठने पर हालात खराब होने लगे हैं। रविवार को भारी बारिश ने हालत और ज्यादा बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन

आरआर मॉल ध्वस्तीकरण मामले में बोर्ड कर्मियों के खिलाफ हुई रिपोर्ट के विरोध में कैंट बोर्ड कर्मचारियों की दोनों यूनियन आठ दिन से हड़ताल पर हैं। क्षेत्र से कूड़ा नहीं उठने पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बाजार से लेकर सड़कों तक कूड़े के ढेर लगे हैं। रविवार को बारिश होने से और ज्यादा परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन


निचले इलाकों की कॉलोनियों में पानी भर गया और गंदगी सड़क पर आ गई। रविवार को कर्मचारियों ने सोमवार से भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया। ऑल इंडिया कैंट बोर्ड इंप्लाइज फेडरेशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी विक्रम ने बताया कि आरआर मॉल ध्वस्तीकरण मामले में पुलिस ने बोर्ड अधिकारियों के खिलाफ गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज की है। बोर्ड ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये, एक सदस्य को नौकरी और सी लैंड में दुकान देने का प्रस्ताव पास किया है। इसके तहत दीपक शर्मा की पत्नी चित्रा शर्मा को 10 लाख रुपये का चैक दिया जा चुका है। जब मुआवजा समेत अन्य मांगे मान ली है तो फिर मुकदमा भी वापस लिया जाना चाहिए। जब तक बोर्ड अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा वापस नहीं लिया जाएगा तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। सोमवार से भूख हड़ताल होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान सीईओ ने पानी बंद नहीं करने की बात कही थी। उनकी मांग मान ली है और उन्हें लेटर का जवाब भेज दिया है। कांवड़ यात्रा तक क्षेत्रवासियों का पानी बंद नहीं किया जाएगा। लेकिन इसके बाद किसी की नहीं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed