फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   21 meritorious students to receive medals at the Agricultural University's 19th convocation ceremony.

Meerut News: कृषि विवि के 19वें दीक्षांत समारोह में 21 मेधावियों को मिलेंगे पदक

Fri, 17 Jul 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
21 meritorious students to receive medals at the Agricultural University's 19th convocation ceremony.
- बीवीएससी एंड एएच में आशुतोष को कुलाधिपति के साथ कुलपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 मेधावी विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह 20 जुलाई को होगा। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।
कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त और कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बीएससी (ऑनर्स) कृषि में शिवम यादव को कुलपति स्वर्ण पदक, अतुल कुमार को रजत और आंचल पुंडीर को कांस्य पदक मिलेगा। बीएससी (ऑनर्स) उद्यानिकी में मान्या सिंह, श्वेता तिवारी और नमन पटेल को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

बीवीएससी और एएच में गोपाल नगर मैनपुरी निवासी आशुतोष शर्मा को कुलाधिपति और कुलपति स्वर्ण, हर्षिका बाजपेयी कुलपति रजत, निशांत को कांस्य पदक दिए जाएंगे। इसी तरह कृषि अभियांत्रिकी में हर्ष शर्मा, नितेश कुमार और राज कश्यप, जैव प्रौद्योगिकी में खुशी गुप्ता, मोनाली राठी और अनुष्का विद्या, खाद्य प्रौद्योगिकी में निधि, अपूर्वा चौधरी और प्रियांशु कसाना जबकि शुगरकेन साइंस और टेक्नोलॉजी में अमन वर्मा, यश राजपूत और अंकुर लता पांडेय को कुलपति स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने चार विशेष स्मृति पदकों की भी घोषणा की है। इनमें जावित्री देवी स्मृति स्वर्ण पदक मान्या सिंह, शशि पाल सिंह स्मृति स्वर्ण पदक हर्ष शर्मा, प्रो. शमशेर स्वर्ण पदक निधि और सरिता स्मृति स्वर्ण पदक खुशी गुप्ता को प्रदान किया जाएगा। विवि प्रशासन ने समारोह की सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed