फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20th crushing season of Bajaj Sugar Mill Kinauni begins

Meerut News: बजाज शुगर मिल किनौनी का 20वां पेराई सत्र शुरू

Mon, 30 Oct 2023 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
20th crushing season of Bajaj Sugar Mill Kinauni begins
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी ने गत वर्ष के गन्ने का बकाया भुगतान 182 करोड़ रुपये अदा करने के बाद रविवार को अपने 20वें पेराई सत्र का हवन पूजन करने के बाद शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी व पूर्व एमएलसी चौधरी जगत सिंह ने किसानों के साथ मिल की चेन में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

किनौनी चीनी मिल प्रबंध तंत्र ने गत सीजन में 1.78 करोड़ क्विंटल गन्ने की खरीद कर 11 प्रतिशत की औसत रिकवरी पर साढे 18 लाख क्विंटल चीनी के बोरों का उत्पादन कर रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन गन्ने का भुगतान अदा नहीं करने के चलते चीनी मिल के खिलाफ क्षेत्र के किसान कई माह से लामबंद होकर जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक धरना प्रदर्शन व आंदोलन कर भुगतान की मांग कर रहे हैं। किसाना गांवों में गन्ना केंद्र तक नहीं लगाने दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी थी कि बकाया भुगतान नहीं किया तो 29 अक्तूबर को चीनी मिल नहीं चलने देंगे। किसानों के उग्र तेवर देख मिल के शुभारंभ से एक दिन पहले शनिवार को प्रदेश सरकार और चीनी मिल प्रबंधन ने संयुक्त रूप से समस्या का निदान करते हुए 182 करोड़ रुपये गन्ना समितियां को भेजकर किसानों के दर्द पर मरहम लगाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गौरव चौधरी और पूर्व एमएलसी चौधरी जगत सिंह ने किसानों के साथ चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मिल के इकाई प्रमुख केपी सिंह का कहना है कि किनौनी मिल ने मंडल में सबसे पहले अपना पेराई सत्र शुरू किया है। बकाया 70 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान नवंबर के अंतिम सप्ताह तक किसानों को अदा किया जाएगा। नए सत्र का भुगतान भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिल प्रबंधन ने इस सीजन में दो करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है। इसी के मद्देनजर मिल प्रबंध तंत्र ने मंडल में सबसे पहले मिल चालू करने का निर्णय लिया है।

इस मौके पर गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह, एचआर जोनल हेड पंकज पंवार, पंडित डोरीलाल, लोकेंद्र चेयरमैन, महकार सिंह, कुंवर मोहम्मद अली चेयरमैन हर्रा, सुरेंद्र मेजर, भोपाल सिंह, नेपाल मलिक, कुलदीप हुड्डा, अशोक प्रधान, नीरज सिंह, बेगराज किनौनी, बिजेंद्र प्रधान, ओमकार मलिक, सुभाष डालमपुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed