{"_id":"5ce29268bdec2207315b64b8","slug":"201558352488-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में ईंटे निकालने दौरान दीवार गिरने से चाचा- भतीजे दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में ईंटे निकालने दौरान दीवार गिरने से चाचा- भतीजे दबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं से ईंटें निकालते वक्त ढही दीवार, चाचा-भतीजे दबे
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के नाहली गांव में खेत में स्थित कुएं ईंटें निकालने के दौरान दीवार ढहने से चाचा-भतीजे दब गए। पुलिस और ग्रामीण ने साढे़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को निकाल लिया। दोनों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
नाहली निवासी वकार अली के खेत में पुराना सूखा पक्का कुआं हैं। वकार शुक्रवार को अपने 13 वर्षीय भतीजे अजहर पुत्र अनीस के साथ कुएं की दीवार से ईंटें निकाल रहे थे, तभी दीवार का एक हिस्सा ढह गया। चाचा-भतीजे दब गए। गनीमत रही कि दोनों के गर्दन से नीचे का हिस्सा दबा था। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के खेतों से लोगों को बुला लिया। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनंत पाल राठी के नेतृत्व मेें पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। नाहली से कुछ दूरी पर मालवाहक रेलवे लाइन का काम चल रहा है। उस साइट से कोतवाली पुलिस ने क्रेन मंगाई और साढ़े तीन घंटे की रेस्क्यू कर चाचा-भतीजे को निकाल लिया।