{"_id":"5cccadedbdec2207114beb45","slug":"201556917741-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की बेटी अगवा, धर्मांतरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की बेटी अगवा, धर्मांतरण की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी की बेटी अगवा, धर्मांतरण की आशंका
मेरठ। ब्रह्मपुरी इलाके से एक व्यापारी की नाबालिग लड़की को दूसरे समुदाय के युवक अगवा करके देवबंद ले गए। आशंका है कि आरोपियों ने किशोरी का धर्मांतरण करा दिया है। पीड़ित परिवार में आरोपियों के प्रति गुस्सा है। पुलिस ने आरोपी के एक दोस्त गिरफ्तार किया है, जिसने किशोरी को देवबंद ले जाने की बात कही है। पुलिस गुपचुप तरीके से किशोरी और मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
मामला ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र का है। एक व्यापारी की नाबालिग बेटी बृहस्पतिवार को गायब हो गई। काफी ढूंढने के बाद परिजनों को किशोरी का सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिजनों ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाकर ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने पुलिस टीम गठित की और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने नामजद आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।
पुलिस को जानकारी मिली कि वह अपने दोस्त के साथ मामा के यहां देवबंद गया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी का दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दोस्त से पूछताछ की, उसने बताया कि किशोरी को देवबंद में छोड़ा गया है। जिस पर अंदेशा जताया जा रहा है कि किशोरी का धर्मांतरण कराया गया होगा। इसी मकसद से आरोपी उसे देवबंद ले गया होगा। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
नकदी-जेवरात भी जाने बताए
पीड़ित परिवार ने बताया कि किशोरी अगवा हुई है। उनके घर से नकदी और जेवरात भी गायब हैं। अंदेशा है कि आरोपी ही यह सामान लेकर गया है। हालांकि किशोरी कहां से लापता हुई, इसकी कोई अभी पुष्टि नहीं है। पुलिस ने आरोपी सहित कई मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई। सर्विलांस टीम इसकी जांच में जुटी थी। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है।
---
व्यापारी की बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच करने में जुटी हुई है।
रघुराज सिंह, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी