{"_id":"5cc8a4fabdec2207177148c0","slug":"201556653306-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में बहे दूसरे युवक का शव भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में बहे दूसरे युवक का शव भी बरामद
विज्ञापन

मुरादनगर। गंगनहर में रविवार को बह गए दिल्ली निवासी दूसरे युवक का शव भी बरामद हो गया है। पुलिस, परिजनों ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया।
रविवार को दिल्ली प्रेमनगर निवासी सात दोस्त सुजीत (23), अभिषेक(21), आशीष, हिमांशु, नूरआलम, चरनजीत, अरुण मुरादनगर गंगनहर में नहाने आए थे। नहर के पानी के तेज बहाव में सुजीत, अभिषेक, हिमांशु, आशीष बह गए थे। उन्हें डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर मौजूद गंगनहर शनि मंदिर के गोताखोर ने डूब रहे हिमांशु व आशीष को बचा लिया था, जबकि सुजीत और अभिषेक नहर के पानी में बह गए थे। सोमवार को पुलिस और परिजनों ने गोताखोरों की मदद से नहर से सुजीत का शव बरामद कर लिया। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह अभिषेक का शव मसूरी नहर से बरामद कर लिया गया है। सुजीत एक्सिस बैंक में नौकरी करता था, जबकि अभिषेक एसएससी की तैयारी कर रहा था।
----------