फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रोजेदारों की सहरी का स्वाद बढ़ाती है मेरठ की फैनी

रोजेदारों की सहरी का स्वाद बढ़ाती है मेरठ की फैनी

Tue, 30 Apr 2019 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
रोजेदारों की सहरी का स्वाद बढ़ाती है मेरठ की फैनी
रोजेदारों की सहरी का स्वाद बढ़ाती है मेरठ की फैनी
विज्ञापन


वाहिद अली
मेरठ। रमजान का पाक महीना चांद दिखने के साथ 6 या 7 मई को शुरू हो सकता है। रमजान के लिए मेरठ में तैयार फैनी वेस्ट यूपी के तमाम शहरों में बड़े चाव से खायी जाती है। रोजेदार सहरी में फैनी खाना बहुत पसंद करते हैं। शब-ए-बरात के बाद से ही शहर के गुदड़ी बाजार सहित अन्य जगहों पर फैनी बनाने का काम तेज हो गया है। यहां शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर सहित अन्य जिलों में सप्लाई होगी।
इस समय शहर में फैनी, खजला और अन्य खाद्य सामग्री बनाने का कार्य चल रहा है। गुदड़ी बाजार में जॉनी के यहां भट्ठी चल रही है, जिस पर सुबह से रात तक फैनी बनाई जा रही है। जॉनी ने बताया कि गुदड़ी बाजार में करीब 20 लोगों के यहां भट्ठियां चल रही हैं। उनकी एक भट्ठी पर प्रतिदिन 350 किलो तक फैनी बनाई जा रही है। वहीं कांच का पुल, श्यामनगर, जाकिर कॉलोनी, समर गार्डन आदि में संचालित 50 से अधिक भट्ठियों पर करीब 150 क्विंटल फैनी रोज बनाई जा रही है। इसका थोक रेट 60 से 70 रुपये प्रति किलो है, जो दुकानों पर रिटेल में 90 से 120 रुपये प्रति किलो हो जाता है। 100 रुपये भी औसतन लगाए जाएं, तो इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये होती है। रमजान माह के समाप्त होने तक सात हजार क्विंटल फैनी वेस्ट यूपी के जिलों में सप्लाई होगी, जिसकी कीमत करीब सात करोड़ रुपये होगी। फैनी के रिटेल विक्रेता नौशाद ने बताया कि फैनी के अलावा खजला और ब्रेड की भी रमजान में खूब खपत होती है।
विज्ञापन

मेरठ की फैनी मशहूर
मैदा के साथ सूजी की मिलावट वाली मेरठ की फैनी मशहूर है। यही कारण है कि यहां की फैनी सहारनपुर की फैनी को पीछे छोड़ देती है। वेस्ट यूपी की इसकी इतनी खपत है कि रमजान माह में तो रात में भी काम करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed