{"_id":"5c9d1eccbdec2214145489bb","slug":"201553800908-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वस्त्रोत्सव मनाया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वस्त्रोत्सव मनाया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। रुद्रा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में बृहस्पतिवार को रुद्रा वस्त्रोत्सव में रैंप पर छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। गृह विज्ञान की ओर से आयोजित वस्त्रोत्सव में 72 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें शो टॉपर गृह विज्ञान विभाग की छात्रा इकरा बनीं। वहीं, मिस पर्सनैलिटी वैशाली जैनर और मिस डिजाइनर विनीता रहीं।
रुद्रा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में गृह विज्ञान विभाग की ओर से रुद्रा वस्त्रोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें छात्राओं ने स्वयं तैयार किए रंगीन परिधानों में रैंप पर कैट वॉक किया। शो में तीन थीम वेस्टर्न इंडियन और इंडो वेस्टर्न रखा गया था। कैट वॉक के लिए कुल तीन राउंड हुए। जिसमें बारी-बारी से 72 छात्राओं ने पूरे प्रोफेशनल तरीके से रैंप पर वॉक किया। पहला राउंड रैंप वॉक, दूसरा प्रॉम्प और तीसरा टैलेंट राउंड कराया गया। अंतिम टैलेंट राउंड में 10 छात्राओं का चयन किया गया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल ने शो टॉपर के रूप में इकरा को विजेता घोषित किया। वहीं, मिस पर्सनैलिटी वैशाली जैनर और मिस डिजाइनर विनीता रहीं। फैशन शो में निर्णायक मंडल में मुख्य रूप से मोनिका राजदान, शैरी, मेधा, पारुल त्यागी, प्रीति अग्रवाल, डाइट से आशा और शैली मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. अनुप्रिता शर्मा ने सभी का आभार किया। संचालन कनिका पूनिया और राजेश चौधरी ने किया। यहां प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी, गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष रुचिका गुप्ता, समस्त फैकल्टी रीना, पूजा, विशाखा, प्रीति, मोना, शालिनी और विभिन्न विभागों की छात्राएं मौजूद रहीं।
मुख्य बातें
इकरा शो की टॉपर, वैशाली मिस पर्सनैलिटी, विनीता मिस डिजायनर बनीं