फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नौ शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर सात दिन नहीं मिलेगा इलाज

नौ शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर सात दिन नहीं मिलेगा इलाज

Wed, 20 Mar 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
नौ शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर सात दिन नहीं मिलेगा इलाज
चुनावी ड्यूटी में लगाए गए चिकित्सक
विज्ञापन


मेरठ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इससे शहरी क्षेत्र के नौ स्वास्थ्य केंद्र प्रभावित होंगे, जिनमें सात दिन तक ओपीडी नहीं लगेगी। इससे हजारों की आबादी प्रभावित होगी।
इन स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की जिन नौ दिन ड्यूटी लगी है, वह हैं 24 मार्च से लेकर 27 मार्च तक यानि चार दिन, साथ ही 10 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक तीन दिन। यानि कुल सात दिन। इन अर्बन हेल्थ सेंटरों में प्रत्येक पर हर रोज 100 से ज्यादा मरीज ओपीडी में आते हैं। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन सभी हेल्थ सेंटरों के चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार का कहना है कि चुनाव में चिकित्सकों की ड्यूटी लगी है। प्रशासन के निर्देश हैं, जिसका अनुपालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


यह हैं शहरी स्वास्थ्य केंद्र जिन पर नहीं लगेगी ओपीडी
मलियाना, शकूरनगर, जयभीमनगर, इस्लामाबाद, लल्लापुरा, कुंडा, झंडापुर, मवाना, सरधना।

आयुष के 75 चिकित्सक-स्टाफ की भी लगी ड्यूटी
आयुष के अंतर्गत आने वाले चिकित्सकों और अन्य स्टाफ समेत 75 की भी ड्यूटी लगाई गई है। इससे जिला अस्पताल की आयुष विंग में लगने वाली ओपीडी भी नहीं लगेगी। यहां आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सक बैठते हैं। इन चिकित्सकों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है, जबकि यह सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


88 चिकित्सक-स्टाफ की ड्यूटी कटवाई गई
करीब 88 चिकित्सक और चिकित्सा से जुड़े स्टाफ की ड्यूटी कटवाई गई है। इनकी ड्यूटी भी चुनाव में लगाई गई थी, लेकिन अस्पतालों में इमरजेंसी व्यवस्था में उनकी ड्यूटी का हवाला देकर ड्यूटी कटवाई गई है।
होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 60 बेड रिजर्व
चिकित्सकों की लगाई गई ड्यूटी
मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में रहेंगे बेड रिजर्व

मेरठ। होली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने किसी अनहोनी से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और महिला जिला अस्पताल में 60 से ज्यादा बेड आरक्षित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर भी बेड आरक्षित रखने केलिए निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में चिकित्सकों और स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।

मेडिकल अस्पताल में इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में करीब 30 बेड, जिला अस्पताल में 20 बेड और महिला जिला चिकित्सालय में 10 बेड आरक्षित रहेंगे। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि यहां 31 पीएचसी और 12 सीएचसी हैं, सभी पर स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है और चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कहा गया है। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने बताया कि होली को देखते हुए पूरी व्यवस्था कर ली गई है। मेडिकल के सीएमएस डॉ. धीरज राज ने बताया कि मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed