फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ड्रेनेज खंड व परफेक्ट यूपी ने जीते मैच

ड्रेनेज खंड व परफेक्ट यूपी ने जीते मैच

Mon, 11 Feb 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
ड्रेनेज खंड व परफेक्ट यूपी ने जीते मैच
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल मेें आयोजित प्रथम इंटर डिवीजन क्रिकेट लीग मेें रविवार को प्रतियोगिता के दो मैच खेले गए। पहले मैच में ड्रेनेज खंड प्रथम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रनोें का लक्ष्य रखा। नलकूप खंड के गेंदबाज अजय ने 3, मुकेश ने 2, मनीष व सतेंद्र को 1-1 विकेट मिला। नलकूप खंड की टीम 20 ओवर मेें 5 विकेट गवांकर 147 रन ही बना सकी। ड्रेनेज खंड ने 22 रनोें से जीत दर्ज की। नलकूप के बल्लेबाज सतेंद्र चौहान के 79 रन भी टीम को जीत नहीं दिला सके। ड्रेनेज के गेंदबाज उमेश ने 2, प्रवीण, पंकज व अतुल को 1-1 विकेट मिला। दूसरे मैच में परफेक्ट आईडी यूपी मेरठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम एमजीसी को 143 रनों का लक्ष्य दिया। एमजीसी डिवीजन 20 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई। परफेक्ट यूपी के गेंदबाज रजनीश ने 3, सुरेशपाल, चंद्रपाल ने 2-2 विकेट झटके। रोमांचक मुकाबले में परफेक्ट यूपी ने 2 रनों से हराया।
विज्ञापन

स्कोर बोर्ड : विजेता टीम ड्रेनेज खंड के बल्लेबाज पंकज ने 61 रन, उमेश 21, महेश 12 रन, दूसरे मैच की विजेता टीम परफेक्ट यूपी के बल्लेबाज मनोज ने 21 रन, रजनीश 18 रन, अमित 14 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed