{"_id":"5c6092c0bdec220f1220971e","slug":"201549832896-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफ लाइन भी होगी इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफ लाइन भी होगी इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफ लाइन भी होगी इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा
मेरठ। इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए इस बार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विवि लखनऊ की ओर से ऑफ लाइन प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा इसके पहले ऑफ लाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से होती थी। इस वर्ष ऑफलाइन परीक्षा होगी। यह बात एकेटीयू के असिस्टेंट रजिस्ट्रार आयुष श्रीवास्तव ने बताई।
रविवार को एकेटीयू के असिस्टेंट रजिस्ट्रार आयुष श्रीवास्तव व सलाहकार डॉ. दिनेश पाठक एमआईईटी कॉलेज बाईपास पहुंचे। कॉलेज में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने प्रवेश परीक्षा संबंधी जानकारी दी। एकेटीयू के सलाहकार डॉ. दिनेश पाठक ने बताया की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा को लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले अभ्यर्थियों को होने वाली कठिनाई को देखते हुए इस वर्ष एकेटीयू ने ऑफ लाइन परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। एकेटीयू ने 2017-18 में कॉलेजों से सीटें खाली रहने की वजह क्या है इस पर फीडबैक मांगा था। जिसमें अधिकांश कॉलेजों ने ऑनलाइन परीक्षा को इसका प्रमुख कारण बताया।
ऑनलाइन परीक्षा में ग्रामीण छात्रों को काफी परेशानी होती थी। इसकी वजह से कॉलेजों में काफी सीटें खाली रह जाती थीं। सीटें खाली न रहें और ग्रामीण छात्र भी परीक्षा में आसानी से भाग ले सकें, इसलिए ऑफलाइन परीक्षा कराना तय किया है। इस बार यूपी से बाहर भी देश के अलग-अलग राज्यों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। यूपी के बाहर के छात्रों के लिए इस बार सभी पाठ्यक्रमों में 20: सीटें आरक्षित की गई हैं ।
विज्ञापन
15 मार्च तक भर सकेंगे फार्म
23 जनवरी से फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं। 15 मार्च की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 21 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी। मई के अंतिम सप्ताह में परिणाम आ जाएंगे। 17 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
इस वर्ष खुलेंगे 200 नए क ॉलेज
डॉ. दिनेश ने बताया कि इस सत्र में 200 नए कॉलेज खुलने जा रहे हैं। बड़ी संख्या में नए कॉलेजों की मान्यता के लिए आवेदन एकेटीयू के पास आए हैं। लगभग 200 नए कॉलेज खुलेंगे। बीटेक कोर्स को मान्यता देने पर एआसीटीई ने रोक लगाई है, इसलिए इन कॉलेजों में फार्मा के पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इस वर्ष स्नातक स्तर पर बीवॉक, बीप्लान, स्नातकोत्तर स्तर पर डबल डिग्री 5 वर्षीय बीटेक, एमटेक पाठ्यक्रम कोर्स शुरू हो रहे हैं। साथ ही एमटेक, एमआर्क, एमफार्म, एमडेस में भी प्रवेश परीक्षसा के जरिए निजी व सरकारी कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा।