{"_id":"5c462c44bdec22739c3fd5d4","slug":"201548102724-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरलॉकिंग रास्ते का शिलान्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलॉकिंग रास्ते का शिलान्यास किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकास कार्यों का शिलान्यास किया
सरूरपुर। जटपुरा में जिला पंचायत द्वारा 15 लाख रुपये की लागत से गांव का मुख्य संपर्क मार्ग पर इंटरलॉकिंग तथा नाली का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने सोमवार को गांव जटपुरा में फीता काटकर उक्त कार्यों का शिलान्यास किया।
जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा ही संभव हो पा रहा है। प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए विकास योनजाएं चला रही है। क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे है। गांव में कोई भी रास्ता कच्चा नहीं छोड़ा जाएगा। जिन खेतों के रास्ते कच्चे हो वह उनको लिखकर के दें क्योंकि आगामी जो भी बैठक होगी उसमें कोई भी संपर्क मार्ग ऐसा नहीं छोड़ा जाएगा। सतेंद्र भराला, अनिल कुमार, राम कुमार, मनु कुमार खटीक, चांदवीर सिंह, सुधीर कुमार, विनोद कुमार, विरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, अमित कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन