फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा युवा मोर्चा मवाना मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन।

भाजपा युवा मोर्चा मवाना मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन।

Thu, 03 Jan 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा मवाना मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन।
मवाना। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया द्वारा मवाना मंडल की नगर युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया ने दीपक धमीजा को अध्यक्ष, हिमांशु जैन, आशीष चौधरी, प्रशांत पोसवाल, मयूर रस्तोगी उपाध्यक्ष, पीयूष वर्मा (जाटव) महामंत्री, गौरव कांबोज, आदित्य कश्यप, अर्चित जैन, मुकुल चौहान को मंत्री तथा सुरेंद्र पप्पू, गौरव शर्मा, सुमित गुर्जर, शिवम चौहान को सदस्य मनोनीत किया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक की माताजी का निधन
मवाना। पूर्व विधायक अतुल खटीक की माताजी रोशनी देवी का मंगलवार को निधन हो गया। वे 82 वर्ष थी तथा उनकी सेहत काफी समय से खराब चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को जुड्डी श्मशान घाट में किया गया। जहां पूर्व विधायक ने मुखाग्नि दी। विधायक दिनेश खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, चेयरमैन अय्यूब कालिया, भाजपा नगराध्यक्ष सुभाष दीक्षित, भाजपा नेता रवि गोला, पूर्व सभासद अमीर आजम कुरैशी, सुशील खटीक, कॉलेज प्रबंधक पवन रस्तोगी, पुष्पेंद्र रस्तोगी आदि काफी संख्या में गण्यमान्य लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए तथा श्रद्धाजंलि अर्पित की।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू
मवाना। हिंदू सेवा संस्था द्वारा गरीबों के लिए 2 जनवरी से अन्नपूर्णा भोजनालय का शुभारंभ हस्तिनापुर रोड निकट बैंक आफ बड़ौदा पर किया गया। संस्था के अध्यक्ष विशाल वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा पांच रुपये में एक थाली भोजन दिया जा रहा है। जिसमें सचिव प्रवीण वर्मा, अनूप सिंह, प्रदीप, विवेक रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी आदि द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीश विश्वकर्मा नगराध्यक्ष मनोनीत
मवाना। भारतीय विश्वकर्मा ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह व राष्ट्रीय महामंत्री रजनीश विश्वकर्मा ने मवाना निवासी समीर धीमान को मवाना का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed