{"_id":"5c214fc9bdec2256f972b503","slug":"201545686985-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मेरठ करनाल हाईवे पर सोमवार सुबह कोहरे के कारण हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। मेरठ करनाल हाईवे पर सोमवार सुबह भूनी चौराहे से 1 किलोमीटर आगे खराब खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। तेज गति होने कारण दोनों ट्रक एक दूसरे में घुस गए। इस दौरान ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बड़ी मुश्किल से कटर की सहायता से चालक को अंदर से निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ करनाल हाईवे पर भूनी मेें ढाबे के पास डस्ट से भरा ट्रक बीच रास्ते पर खराब हो गया। ट्रक चालक ने ट्रक को बीच हाईवे पर ही खड़ा कर दिया। इस बीच पीछे से आ रहे आलू से भरे ट्रक के चालक को कोहरे के कारण आगे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं पड़ा और गति अधिक होने पर पीछे से ट्रक में घुस गया। सड़क हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद ट्रक चालक प्रदीप कुमार पुत्र सरजू निवासी दधेड़ी थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद बिहार ट्रक में ही फंस गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची, काफी मशक्कत के बाद भी जब चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका तो पुलिस ने कटर की सहायता से ट्रक चालक को निकालकर अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल जाते समय चालक की मौत हो गई। जबकि परिचालक विक्कू पुत्र शंकर निवासी कुशढेरा थाना हरीरगंज जिला पलामू झारखंड को सीएचसी सरूरपुर में भर्ती कराया गया। वहीं, खराब ट्रक का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी कर मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी सरूरपुर संजय सिंह का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।