फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कब्र से निकाल हसरत बेग का शव पोस्टमार्टम को भेजा

कब्र से निकाल हसरत बेग का शव पोस्टमार्टम को भेजा

Sun, 16 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
कब्र से निकाल हसरत बेग का शव पोस्टमार्टम को भेजा
कब्र से निकाल हसरत बेग का शव, पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन


मुरादनगर। कोट कालोनी निवासी बिरयानी विक्रेता हसरत बेग की एक माह पहले हुई मौत का कारण जानने के लिए शनिवार को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए शव कब्र से निकाला गया। पुलिस प्रशासन के अलावा मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
कोट कालोनी निवासी अजमत ने डीएम को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि विगत 3 नवंबर को उनके बड़े भाई हसरत बेग उर्फ गुल्लू की कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। इसमें सभासद, उसके तीन भाई और भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मृतक के भाई अजमत ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से साठगांठ कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेराफेरी की है। डीएम ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सीएमओ को दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। शनिवार को नायाब तहसीलदार अभिषेक शाही व पुलिस बल की मौजूदगी में ईदगाह कॉलोनी दरगाह के पास स्थित कब्रिस्तान से कब्र खोदकर हसरत बेग का शव निकाला गया। तीन डॉक्टर का पैनल मृतक का पोस्टमार्टम दोबारा करेगा।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपार्ट के आने का सबको इंतजार
डीएम के आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से हसरत बेग का शव निकलने पर पुलिस व नामजद आरोपियों में हड़कंप मचा है। शहर के लोगों को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या की सही वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed