फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसानों और कश्मीर को मोदी ने बर्बाद किया: अजित-BAGHPAT

किसानों और कश्मीर को मोदी ने बर्बाद किया: अजित-BAGHPAT

Thu, 01 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
किसानों और कश्मीर को मोदी ने बर्बाद किया: अजित-BAGHPAT
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने किसानों और कश्मीर को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। भाजपा किसान विरोधी है। किसानों का आठ हजार करोड़ का भुगतान नहीं किया, जबकि अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये दे दिए। इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो रहे हैं और सरकार युवाओं को पकौड़े बनाने का रोजगार देने की बात कर रही है। नौकरी, ठेकों और सरकार में आरएसएस की चल रही है। सीबीआई जैसी संस्था लड़ रही है। प्रजातंत्र को खत्म किया जा रहा है।
विज्ञापन

वह बुधवार को गांव नौरोजपुर गुर्जर में रालोद की ओर से आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी ने किसानों को बर्बादी कगार पर पहुंचा दिया। हरिद्वार से दिल्ली तक शांतिपूर्वक पैदल मार्च करने वाले किसानों के मन की बात वह नहीं सुनतें। किसानों की बेइज्जती कर दी जाती है। क्या किसानों को राजधानी में घुसने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब किसान राजनाथ सिंह से याचना नहीं करेगा बल्कि दिल्ली पर कब्जा करेगा। पश्चिम यूपी की अर्थव्यवस्था गन्ने पर आधारित है, लेकिन अगर भुगतान ही नहीं होगा तो किसान खत्म हो जाएगा। किसानों का कर्जमाफ नहीं किया और तीन लाख बीस हजार करोड़ उद्योगपतियों के माफ कर दिए गए। नोटबंदी और इसके बाद जीएसटी ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। लोगों को भिखारी बना दिया। उद्योग धंधे बंद हो गए किसानों के मुद्दों पर सरकार बहस नहीं करती। बहस कश्मीर में हिंदुस्तान और पाकिस्तान को लड़ाने की होती है। 56 इंच की छाती वाले एक के बादले 10 सिर लाने की बात करते थे, लेकिन आज हालत यह है कि देश के चार गुणा सैनिक मर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में हिंदु-मुस्लिम की लड़ाई कराई गई, लोग बर्बाद हो गए, रोजगार खत्म हो चुके हैं। राजस्थान में जाट और अन्य हिंदुओं को लड़ा दिया गया। साल 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं, लेकिन न कोई योजना, न कोई इरादा है। अध्यक्षता शिव कुमार गुर्जर और संचालन जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने किया। पूर्व मंत्री मेहराजुद्दीन, युवा रालोद के अध्यक्ष वसीमा राजा, महासचिव त्रिलोकचंद त्यागी, पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार, वीरपाल राठी, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, ओमवीर ढाका, प्रमेंद्र तोमर, नीरज पंडित, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, कपिल चौधरी गुर्जर, अरुण तोमर बॉबी, राजू तोमर सिरसली, कर्नल ब्रहमपाल तोमर, डॉ अमरपाल सिंह, रविंद्र हट्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब तो लोग टीवी बंद कर देते हैं...
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शक्ल देखते ही लोग टीवी बंद कर देते हैं। फसलों के नुकासन पर बोले कि खेतों में योगी और मोदी घूम रहे हैं। दाल बो दी तो योगी खा जाएंगे। यह भी कहा कि कहीं-कहीं स्मृति ईरानी भी दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed