फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बढ़ती आबादी

बढ़ती आबादी

Mon, 22 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बढ़ती आबादी
बागपत। केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों से ज्यादा नुकसान देश को राजनेताओं ने किया है। वोट के नाम राजनीति की जाती है। हिंदू मैरिज एक्ट खत्म किया, लेकिन शरीयत पर नहीं बोलते। सिनेमा में हिंदू देवी और देवताओं का मजाक बनाया जाता है, लेकिन हजरत शाह पर फिल्म बनाने की हिम्मत नहीं। हिंदु जातियों में बंटे हैं और मुस्लिम धर्म के नाम पर एक हैं। यूपी के 21 जिलों में बीस साल बाद हिंदुओं की जुबान नहीं खुलेगी। बढ़ती जनसंख्या देश के लिए बड़ा खतरा है।
विज्ञापन

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में जनसंख्या नियंत्रण रैली का आयोजन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों ने लोगों को जातियों में बांटने का काम किया। सनातन धर्म सबको साथ लेकर चलता है, इसमें कोई कट्टरता नहीं है। सनातन धर्म में नाग को भी दूध पिलाया जाता है। पाकिस्तान गए हिंदुओं की जनसंख्या घट गई, क्योंकि या तो उन्हें धर्म परिवर्तन करना पड़ा या फिर उन्हें मार दिया गया। जनसंख्या पर नियंत्रण और कानून वर्तमान और भविष्य की जरूरत है। सबको इसके लिए आगे आकर कानून की मांग करनी होगी। जन सहभागिता से ही कानून बनेगा और देश की समस्या का समाधान होगा। अध्यक्षता भैया दास जी महाराज और संचालन जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल ने किया। इसमें बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, भाजपा नेता जयप्रकाश तोमर, पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, राकेश आर्य, लीलू गुर्जर, हरेंद्र प्रधान, देवेंद्र आर्य, नरेश वर्मा, दौलतराम, कपिल बंसल, भूपेंद्र चौहान, महेश आर्य, रविंद्र कुमार, सुंदर त्यागी, डॉ. मनीष त्यागी, धर्मेंद्र चौधरी, सुनीता भाटिया, संजय चौधरी, ओंकार सैनी, हितैषी सैनी, एके जैन और करतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

देश को बनाकर रख दिया धर्मशाला
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भारत को धर्मशाला बनाकर रख दिया गया है। रोहिंग्या, बांग्लादेशी, आतंकवादी, घुसपैठिए सबको देश में आने की छूट दे दी गई है। अगर समय रहते इलाज नहीं किया गया तो भविष्य के नतीजे बेहद खतरनाक साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल और कैराना की स्थिति देखिए
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा केरल और कश्मीर में एक ही समाज की जनसंख्या बढ़ रही है। वास्तविकता देश के सामने हैं। केरल, कश्मीर, बंगाल और यहां तक की कैराना का हाल देखिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed