{"_id":"5b60cae74f1c1b8d3e8b47b1","slug":"201533070055-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर धरना
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर धरना
मेरठ। नगर निगम में आउट सोर्सिंग पर काम करने वाले 2215 सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने, मासिक वेतन 12 हजार रुपये दिए जाने, संविदा बहाल करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नेतृत्व में नगर निगम परिसर में धरना दिया गया। संगठन के अध्यक्ष बिजेंद्र महरोल ने कहा कि नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है। आबादी के अनुपात में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए। विभाग में श्रम विभाग की शर्तों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। बिजेंद्र महरोल ने नगर निगम प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सड़कों पर उतरा जाएगा। मुकेश पार्चा, रमेश, राजकुमार, प्रेम किशन, सुरेश, विनेश मनोठिया, देवेंद्र, विकास, नरेंद्र सागर, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।