{"_id":"5b60cad74f1c1b07788b7032","slug":"201533070039-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण तो करेंगे आंदोलन
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण तो करेंगे आंदोलन
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की मंडलीय बैठक मंगलवार को संयुुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में हुई। इसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने संयुक्त शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी को अवगत कराया कि शासनादेश होने के बावजूद अनेकों शिक्षकों के विनियमितीकरण के प्रकरण मंडल कार्यालय में काफी समय से अटके हुए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय की संपत्तियों को जबरन कब्जा कर निजी व्यावसायिक संस्था में चलाकर अवैध रूप से करोड़ों रुपये कमाने वाले प्रबंध तंत्रों के विरुद्ध शिकायतों को टरकाया जा रहा है। मंडल में 1986 से 2015 तक सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन पुनरीक्षण का कार्य संतोषजनक नहीं है। मंडलीय कार्यालय द्वारा अगर इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया जाता है तो शिक्षक संघ आंदोलन के लिए विवश होगा।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने उन्हें समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता श्रीचंद शर्मा, संचालन अरुण पाल ने किया। बैठक में मंडलीय कार्यकारिणी गठन के लिए डॉ. उमेश त्यागी, सुशील चौधरी, विनोद यादव अधिकृत किया गया है। इस दौरान प्रसाद त्यागी, सुभाष चंद कौशिक, ब्रह्मपाल नागर, राकेश यादव, सुखनंदन यादव, राजेंद्र त्यागी, सुरेश गुप्ता, भूपेंद्र, राजबीर राठी आदि रहे।