{"_id":"5b56470b4f1c1b49748b693d","slug":"201532380939-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन राहत देने के बाद संगम फिर लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन राहत देने के बाद संगम फिर लेट
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन राहत देने के बाद संगम फिर लेट
मेरठ। इलाहाबाद से मेरठ आने वाली संगम एक्सप्रेस पिछले तीन दिन से समय में सुधार कर यात्रियों को राहत पहुंचा रही थी, लेकिन अब फिर से इसकी चाल बिगड़ गई है। सोमवार को यह ट्रेन निर्धारित आगमन समय से साढ़े तीन घंटे देरी से सुबह करीब सवा दस बजे पहुंची। वहीं नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से दोपहर करीब 12 बजे पहुंची। इसके अलावा उत्कल व शालीमार एक्सप्रेस एक घंटा व अहमदाबाद मेल सवा घंटा देरी से पहुंची। ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि बारिश और सेक्शन पर लिए जा रहे ब्लॉक का असर ट्रेनों की गति पर पड़ रहा है।