{"_id":"5b427bda4f1c1bb6248b5348","slug":"201531083738-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हमारी बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं है: बलराज डूंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हमारी बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं है: बलराज डूंगर
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने किया बैठक का आयोजन
कंकरखेड़ा।
सूरज निकलने से पहले गौ हत्या हो जाती है। लव जेहाद के नाम पर युवतियों को छला जा रहा है। उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। देश में हर ओर अराजकता का माहौल है। हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। इसलिए जरूरत है कि हम जागरूक होकर अपने धर्म की रक्षा करें। ये बातें रविवार को रोहटा रोड स्थित संगम टावर में आयोजित बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद की संयुक्त बैठक में प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने कहीं।
बलराज डूंगर ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण पर कोई कानून नहीं बनाया जा रहा है। बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा है। आज कश्मीर सिर्फ सेना के बलबूते ही हमारा है। वहां से सेना हटा दी जाए तो कश्मीर भी हमारा नहीं है। हमें संगठित होना होगा। वरना वह दिन दूर नहीं जब हम फिर से गुलाम हो जाएंगे। देश में बाहरी लोगों की जनसंख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता विहिप के विभागीय मंत्री गोपाल शर्मा व संचालन निमेष वशिष्ठ ने किया। यहां राज कुमार सिंह, दीपक कुमार, राहुल यादव, रोहित कुमार, मोहित सिंह, रामपाल तोमर आदि मौजूद रहे।