{"_id":"5ad907934f1c1be2798b527d","slug":"201524172691-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल टूटेंगी बंगला नंबर 210बी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल टूटेंगी बंगला नंबर 210बी की दुकानें
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल ध्वस्त होंगी बंगला नंबर 210बी की दुकानें
मेरठ।
बंगला नंबर 210 बी आरआर मॉल की दुकानें 21 अप्रैल का ध्वस्त कर दी जाएंगी। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पूरे इलाके को सील करके कार्रवाई की जाएगी।
कैंट बोर्ड ने 9 जुलाई 2016 को आरआर मॉल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। इस दौरान मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके चलते पूरा अभियान नहीं चल पाया था। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें रह गईं थीं। जनवरी माह में आठ दुकानों की सील तोड़कर व्यापारियों ने अपना सामान रख लिया था। तत्कालीन सीईओ ने व्यापारियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमे दर्ज कराए थे। इस मामले में हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करने पर कोर्ट ने मुख्य सचिव और डीएम-एसएसपी को तलब किया था। इसके बाद कैंट बोर्ड व्यापारियों के विरोध के चलते ध्वस्तीकरण नहीं कर पाया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद सीईओ आलोक गुप्ता की डीएम, एसएसपी के साथ बैठक हुई थी। जिसमें चार अप्रैल ध्वस्तीकरण किए जाने की तिथि तय हुई थी। इसी बीच दो अप्रैल को शहर में बवाल के बाद कार्रवाई को टाल दिया गया था।
अब इस मामले में शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने की बात तय हुई है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली ली। अफसरों ने साफ कर दिया है कि अगर किसी ने कार्रवाई में अड़चन की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।