{"_id":"5aa98eb84f1c1b8f778b5710","slug":"201521061560-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी वक्त लग सकता है होटल हारमनी पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी वक्त लग सकता है होटल हारमनी पर ताला
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी वक्त लग सकता है होटल हारमनी पर ताला
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन किसी भी समय पूरी तरह से बंद हो सकता है। उस पर कभी भी ताला लगाया जा सकता है। बुधवार दोपहर गेल गैस कंपनी ने होटल की पीएनजी आपूर्ति भी बंद कर दी। ऐसे में बमुश्किल केवल उन लोगों का भोजन सर्व हो पाया, जिन्होंने यहां कमरे में एडवांस बुकिंग करा रखी है। उधर, इस होटल के मालिक हिमांशु पुरी का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।
होटल हारमनी इन के मालिक हिमांशु पुरी को परिवार समेत लापता हुए करीब दस दिन हो गए हैं। बावजूद इसके अभी तक इस परिवार ने न किसी से सीधा संपर्क साधा है और न ही यह सही ढंग से पता चल रहा है कि वह कहां हैं। कर्ज में डूबे इस परिवार के पलायन ने मेरठ के कारोबारियों में हड़कंप मचा रखा है। उधर, होटल में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। बकाया बिल जमा न होने बीती रात होटल की बिजली काट दी गई। बुधवार को होटल की किचन भी बंद होने की कगार पर आ गई। यहां बकाया जमा न होने पर पीएनजी की आपूर्ति बंद कर दी गई। टीम ने आकर गैस लाइन को सील कर दिया।
दरअसल यहां कई लोगों ने कमरों में पहले ही 16 मार्च की बुकिंग करा रखी थी। नई बुकिंग तो बंद है ही। लेकिन इन लोगों को 16 मार्च तक रखना मजबूरी है। ऐसे में इनके भोजन आदि के लिए बमुश्किल ही इंतजाम हो पाया। वैसे इन सभी लोगों को शिफ्ट करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
स्टाफ छोड़ने को तैयार
यहां का पूरा स्टाफ किसी भी समय होटल छोड़ सकता है। ऐसे में यहां कभी भी ताला लग सकता है। पूरे स्टाफ ने हिमांशु के एक करीबी मित्र के यहां जाकर बैठक भी की और कहा कि क्या कर सकते हैं। हिमांशु को कर्ज देने वाले लगातार चक्कर लगा रहे हैं और हिमांशु का कोई अता-पता नहीं। इस दोस्त ने अनुरोध किया कि कम से कम 16 मार्च तक की बुकिंग है तो इस डेट तक तो होटल चलाओ। बाकी बाद में देखा जाएगा।
जनरेटर भी हटेंगे
होटल की बिजली कट गई है। ऐसे में पूरी व्यवस्था जनरेटर सिस्टम पर आ गई है। यहां जनरेटर भी ठेके पर लगाए गए हैं जिसका किराया होटल प्रबंधन हर माह देता है। जनरेटर स्वामी को अब यह लग रहा है कि इसका भुगतान कहां से होगा। ऐसे में उसने स्पष्ट कर दिया कि वह सुबह ही अपने सारे जनरेटर हटा लेगा।
खास बातें:
- होटल हारमनी के मालिक हिमांशु पुरी के परिवार समेत लापता होने का मामला
- कुकिंग गैस की सप्लाई कटी, किचन भी हुई बंद
- गेल गैस कंपनी से हो रही थी पीएनजी की आपूर्ति
- स्टाफ छोड़ने को तैयार, 16 तक कुछ लोगों की बुकिंग, उन्हें सर्विस देने की मजबूरी