फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निकाय चुनाव में लग रहे बिजली के झटके

निकाय चुनाव में लग रहे बिजली के झटके

Wed, 22 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में लग रहे बिजली के झटके
मेरठ। स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान भी शहर में बिजली के झटके लग रहे हैं। संविदा लाइनमैनों की कमी के चलते फाल्ट ठीक होेने में देरी हो रही है। कुछ लाइनमैनों के चुनाव में लगे होने और कुछ के बीमार होने पर यह दिक्कत आ रही है। दूसरी तरफ बुधवार को मतदान के दौरान भरपूर बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। फाल्ट होने की स्थिति में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल में फाल्ट आदि ठीक करने का जिम्मा संविदा लाइनमैनों के कंधे पर है। अधिकारियों ने निकाय चुनाव में बिजली मुद्दा न बने, इसके लिए भरपूर बिजली आपूर्ति की रणनीति तैयार की थी। सभी संविदा लाइनमैनों को क्षेत्र में होने वाले फाल्ट को ढूंढकर तुरंत अटैंड करने के निर्देश दिए हुए हैं। लेकिन चुनाव के अंतिम चरण में आते-आते लाइनमैनों की भी कमी होने लगी है। बताया जा रहा है कि कुछ लाइनमैन बीमारी का बहाना बनाकर अपने चहेते प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने में लगे हैं। लाइनमैनों की कमी का असर सीधे बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। बुधवार को शहर में मतदान होना है। शासन ने इस दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हुए है। एमडी पवन कुमार ने पश्चिमांचल के सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। पवन कुमार ने बताया कि सभी शहरों और तहसील व कस्बों में शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान समय में बूथों पर हर हाल में बिजली आपूर्ति रखने को कहा गया है। लाइनमैनों की कमी का बहाना नहीं होने दिया जाएगा। जहां भी अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही से बिजली आपूर्ति बाधित होगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खास बात
काफी लाइनमैनों के चुनाव में लगे होने से फाल्ट ठीक होने में हो रही देरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed