फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बालेराम ब्रजभूषण स्कूल मामला

बालेराम ब्रजभूषण स्कूल मामला

Sun, 03 Sep 2017 02:48 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
बालेराम ब्रजभूषण स्कूल मामला
बकरीद पर खुला बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर
विज्ञापन

मेरठ। बकरीद पर सरकारी अवकाश होने के बावजूद शनिवार को शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर खोला गया। अभिभावकों ने अवकाश के दिन भी स्कूल खोले जाने की शिकायत जिला प्रशासन व डीआईओएस से की।

डीआईओएस ने स्कूल प्रिंसिपल को फोन करके तत्काल स्कूल बंद करने का आदेश दिया। जिसके बाद प्रिंसिपल को स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी। आनन-फानन में बसों को बुलाकर बच्चों को घर छोड़ा गया। जिन बच्चों के अभिभावक लेने आते हैं वे बच्चे काफी देर तक अभिभावकों के आने का इंतजार करते हुए परेशान रहे। प्रिंसिपल केके शर्मा का कहना है कि स्कूल में वैसे ही काफी छुट्टियां हो जाती हैं। कांवड़ मेले के दौरान, सर्दियों व अधिक गर्मी पड़ने पर भी स्कूल की छुट्टी करनी पड़ती है। अभी 10 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं होनी है। इस दौरान स्कूल बंद रहेगा। इतनी सारी छुट्टियों के कारण कक्षाएं प्रभावित होती हैं, इसलिए शनिवार को अवकाश नहीं रखा गया। मुस्लिम समुदाय के छात्रों का अवकाश था, अन्य छात्रों की कक्षाएं थीं। डीआईओएस के फोन आने के बाद स्कूल बंद करा दिया था।
विज्ञापन

खास बात
अभिभावकों ने की डीआईओएस से शिकायत तो की गई छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed