फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वच्छ भारत विज्ञान में खालसा की छात्रा को दूसरा स् थान

स्वच्छ भारत विज्ञान में खालसा की छात्रा को दूसरा स् थान

Tue, 29 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत विज्ञान में खालसा की छात्रा को दूसरा स्
थान
स्वच्छ भारत विज्ञान में खालसा की छात्रा को दूसरा स्थान
विज्ञापन

- इलाहाबाद में राज्य विज्ञान संगोष्ठी में छात्रा शामिल हुई
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र और राज्य शैक्षिक अनसंधान और प्रशिक्षण परिषद उप्र लखनऊ द्वारा इलाहाबाद में राज्य विज्ञान संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी का विषय स्वच्छ भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका और चुनौतियों रखा गया। जिसमें थापर नगर स्थित खालसा कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा जोया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. मनु भारद्वाज और विज्ञान शिक्षिका कुसुम लता सिंह ने छात्रा को शुभकामना दी।


प्यारेलाल शर्मा सोसायटी ने पदाधिकारियों का चुनाव किया
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पंडित प्यारेलाल शर्मा मैमोरियल ट्रस्ट सोसायटी ने सोमवार को हापुड़ रोड स्थित ट्रस्ट के कार्यालय पर बैठक आयोजित की। जिसमें सभा के पदाधिकारियों का अगले पांच सालोें के लिए सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। प्रभा रस्तोगी को अध्यक्ष, रामगोपाल गर्ग को उपाध्यक्ष, दिनेश चंद जैन को मंत्री, महेश चंद गुप्ता उपमंत्री, एडवोकेट प्रेमचंद जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान धर्म दिवाकर, पूर्व मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद, एडवोकेट राजीव कुमार गर्ग, अतुल जैन, प्रेम प्रकाश, विनोद कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन





30 को आपत्तियों पर सुनवाई
मेरठ। नगर निगम चुनाव के लिए किए गए परिसीमन पर आपत्तियों की सुनवाई आगामी 30 अगस्त को बचत भवन में सुबह 11.30 बजे की जाएगी। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज डीआरएम पहुंचेंगे सिटी स्टेशन
मेरठ। दिल्ली रेल मंडल के नवनियुक्त डीआरएम अंशुल गुप्ता मंगलवार शाम कोे सिटी स्टेशन पर पहुंचेंगे। यह जानकारी सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि डीआरएम गाजियाबाद से लेकर मेरठ सिटी तक के रेल सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। सेक्शन पर आने वाले स्टेशनों पर रुककर वहां दी जा रही यात्री सुविधा का जायजा लेंगे। सेक्शन पर यह उनका पहला दौरा है। शाम करीब साढ़े चार बजे वे सिटी स्टेशन पर पहुंचेंगे। करीब दो घंटे रुककर स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed