फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहले चरण में 39 हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

पहले चरण में 39 हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

Fri, 18 Aug 2017 02:31 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
पहले चरण में 39 हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ
1.23 लाख किसानों को मिलेगा ऋण माफी का लाभ
विज्ञापन

मेरठ। जिले के 1.23 लाख किसान एक लाख तक के फसली ऋण माफी के दायरे में आ रहे हैं। पहले चरण में 39 हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इनके सत्यापन का काम आखिरी चरण में है।
प्रदेश सरकार ने दो हेक्टेयर जमीन वाले किसानों का मार्च 2016 तक बकाया एक लाख रुपये का फसली ऋण माफ करने की घोषणा की थी। बैंकों ने अपने यहां के पात्र किसानों की डिटेल प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर डाल दी है। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही के अनुसार जिले में कुल एक लाख 23 हजार 217 किसान ऋण माफी के दायरे में आ रहे हैं। जिन्हें तीन चरणों में ये लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पहले चरण में 39 हजार 316 ऐसे किसानों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्होंने अपने आधार नंबर को अपने बैंक एकाउंट से लिंक करा लिया है। इन किसानों का सत्यापन कार्य अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में एनआईसी में इसका काम तेजी से चल रहा है। संभवत: सितंबर के पहले सप्ताह में इन लोगों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र मिलेंगे। शासन स्तर से जिले की डेट आएगी। दूसरे और तीसरे चरण में भी लगभग 40-40 हजार किसानों को लाभांवित करने की योजना है, लेकिन प्रयास है कि सभी का सत्यापन पूरा कर दूसरे चरण में ही लाभांवित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल घर आकर भरवाएंगे स्व: घोषणा पत्र
कृषि अधिकारी के अनुसार ऋण माफी के दायरे में आने वाले किसानों के यहां लेखपाल जाएंगे और सत्यापन करने के बाद उनसे स्व: घोषणा पत्र भरवाकर लेंगे। इसमें किसान का नाम, उसकी जमीन आदि के बारे में जानकारियां ली जाएंगी। देखा जाएगा कि जिस किसान के नाम लोन है वह जीवित भी है या नहीं। कई बिंदुओं की जानकारी इसमें दर्ज होगी।


खाते से लिंक करा लें आधार नंबर
जिन किसानों ने अपना आधार नंबर बैंक खातों में लिंक नहीं कराया हैं वे तुरंत करा लें। ऐसा करने में उनके सत्यापन में आसानी हो जाएगी और प्राथमिकता पर उनका काम होगा।

खास बात
पहले चरण में 39 हजार किसान होंगे लाभांवित, सत्यापन का काम आखिरी दौर में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed