फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ कॉलेज का चुनाव पहुंचा शहर के चौराहों पर

मेरठ कॉलेज का चुनाव पहुंचा शहर के चौराहों पर

Fri, 28 Jul 2017 02:58 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज का चुनाव पहुंचा शहर के चौराहों पर
मेरठ। मेरठ कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। प्रचार और प्रसार में प्रत्याशी हमलावर हो रहे हैं। फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज की ओर से शहर के चौराहों पर विपक्षी पैनल पर पोस्टर लगाकर हमला बोला गया है। इस तरह कॉलेज का चुनाव शहर के चौराहों पर दिख रहा है। ऐसा पहली नहीं हुआ। एक पक्ष ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। जाहिर है दूसरा पक्ष भी इसका जवाब देगा। मतदान छह अगस्त को होगा। उससे पहले प्रचार को लेकर सख्त तेवर देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

चुनाव में फर्म सोसायटीज एंड चिट्स फंड के डिप्टी रजिस्ट्रार चुनाव अधिकारी हैं। जिसके द्वारा ही चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी पहचान पत्र से ही मतदान होगा। कॉलेज द्वारा जारी पहचान पत्र मान्य नहीं होगा। कुल 1549 मत हैं। मेरठ कॉलेज परिवार की ओर से सेठ दयानंद गुप्ता के पैनल से अध्यक्ष पद पर डॉ. राम कुमार गुप्ता और सचिव पद पर अरविंद नाथ सेठ चुनावी मैदान में हैं। फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज की ओर से अध्यक्ष पद पर शुभेंद्र मित्तल और सचिव पद पर विवेक गर्ग चुनाव लड़ रहे हैं। मतदाताओं में शहर के बड़े व्यापारी और संभ्रात लोग हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और पश्चिम उत्तर प्रदेश का बड़ा कॉलेज होने की वजह से चुनाव की अहमियत ज्यादा है।
विज्ञापन

पोस्टरों में छाए मुद्दे
फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज की ओर से मेरठ कॉलेज और आरजी कॉलेज के पास लगाए गए पोस्टर चुनाव प्रचार की रणनीति का हिस्सा हैं। जिसमें एलएलबी की सीटें कम होने, विक्टोरिया पार्क की लीज खत्म होने पर उसका अख्तियार जाने, कॉलेज की 125वीं जयंती चुपचाप मनाने जैसे मुद्दों पर मैनेजमेंट को घेरा गया है। सचिव पद के प्रत्याशी विवेक गर्ग का कहना है कि मैनेजमेंट की कमी की वजह से यह सब हुआ है। कॉलेज प्रगति में पिछड़ रहा है। बदलाव की मांग कर रहा है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. रामकुमार गुप्ता का कहना है कि वह चुनाव का राजनीतिकरण करना नहीं चाहते। मैनेजमेंट ने कई अच्छे काम किए हैं। कॉलेज के लिए आगे भी बेहतर काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज ने पोस्टरों के सहारे मैनेजमेंट को घेरा
- छह अगस्त को होगा मतदान, चुनावी सरगर्मी बढ़ने पर सबकी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed