{"_id":"595963dc4f1c1b57548b49b0","slug":"201499030492-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों को पूल काउंसिलिंग का इंतजार, सीटें आधे से ज्यादा खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों को पूल काउंसिलिंग का इंतजार, सीटें आधे से ज्यादा खाली
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रों के लिए
बीएड कॉलेजों की हालत खस्ता, पिछले साल से भी कम रहा छात्रों का रुझान
मेरठ और सहारनपुर मंडल में हैं 436 बीएड कॉलेज, सीट 40 हजार के पार
मेरठ। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2017 में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने से कॉलेजों की उम्मीद जगी थी कि इस बार सीट भर जाएंगी। वह उत्साहित थे। लेकिन काउंसिलिंग पूरी होने के बाद प्राइवेट कॉलेजों के अरमान ठंडे हो गए हैं। अधिकांश कॉलेजों में आधे से भी ज्यादा सीटें खाली हैं।
काउंसिलिंग 28 जून को खत्म हुई। साढ़े तीन लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। मेरठ में काउंसिलिंग के लिए तीन सेंटर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, विद्या नॉलेज पार्क और एमआईईटी कैंपस को बनाया था। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दायरे (मेरठ और सहारनपुर मंडल) में बीएड के 436 कॉलेज हैं। काउंसिलिंग के इनपुट के मुताबिक औसतन आधे से भी कम सीटें भरी हैं। एडेड कॉलेजों की सीट को छोड़कर प्राइवेट में कम ही कॉलेज हैं, जिनकी 50 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 40 हजार से अधिक सीटें हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय ने किया है। सूत्रों के मुताबिक पूल काउंसिलिंग होगी। यह 10 और 11 जुलाई को हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूल काउंसिलिंग के लिए कांवड़ यात्रा को भी ध्यान में रखना होगा। 15 जुलाई से कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्ट होगा। इससे पहले ही पूल काउंसिलिंग हो सकती है। पूल में तीन तरह के अभ्यर्थी भाग लेते हैं। जिनका किसी कारण रिजक्शन हो गया हो, किसी वजह से काउंसिलिंग छूट गई हो, कोई कॉलेज बदलना चाहता हो। अभ्यर्थी को 51250 रुपये और 500 रुपये का ड्रॉफ्ट और शपथपत्र जमा करना होता है। शपथपत्र में अभ्यर्थी कहता है कि उसे जो कॉलेज मिल रहा है, वह मंजूर है। कॉलेज अब पूल काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे हैं।
बीटेक काउंसिलिंग का पहला चरण ठंडा, दूसरा आज से
डॉ. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की पहले राउंड की काउंसिलिंग के बाद बीटेक सीट एलॉटमेंट को रुझान काफी ठंडा है। कई बड़े-बड़े कॉलेजों में भी 30 से 40 प्रतिशत एडमिशन हो पाएं हैं। छोटे निजी कॉलेजों की हालत तो खस्ता है। हालांकि काउंसिलिंग के पांच राउंड होने हैं। इस बीच कॉलेजों ने अभ्यर्थियों को लुभाने के लिए फीस में छूट का ऑफर देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार से दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू होगी। अच्छी बात यह है कि काउंसिलिंग प्रक्रिया अभ्यर्थी घर बैठे पूरी कर सकते हैं। दूसरी काउंसिलिंग शुरू होने के साथ अगर पहले काउंसिलिंग वाले अभ्यर्थी कॉलेज बदलना चाहते हैं तो वह फ्लोट वाले विकल्प पर क्लिक कर कार्रवाई कर सकते हैं। एडमिशन छोड़ने वालों को दो हजार रुपये काटकर बाकी फीस का पैसा वापस मिल जाएगा। पहले राउंड की काउंसिलिंग में निजी कॉलेजों में 20 से 30 प्रतिशत सीट भरी हैं। कहीं-कहीं तो 10 प्रतिशत तक मामला सिमट गया। ब्रांच में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग की डिमांड है। एमबीए और एमसीए की हालत और भी खस्ता है। सीसीएसयू के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट में 181 सीट भरी हैं। बीटेक की 420 सीट हैं। इंस्टीट्यूट को विवि कैंपस के अंदर होने का फायदा मिलता है। कॉलेज छात्रों को कम फीस पर एडमिशन करने का ऑफर दे रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों के पिता की आय दो कागज में दो लाख रुपये से कम है, उनको यह ऑफर दिया जा रहा है। कॉलेज को छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद है। तीसरे राउंड की काउंसिलिंग 11 जुलाई से, चौथे राउंड की 19 जुलाई से और पांचवें राउंड की काउंसिलिंग 31 जुलाई से पांच अगस्त चलेगी।