{"_id":"595182554f1c1b76528b4696","slug":"201498514005-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त तक शुरू होगा मेरठ में पासपोर्ट सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त तक शुरू होगा मेरठ में पासपोर्ट सेवा केंद्र
Updated Tue, 27 Jun 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जिले में पासपोर्ट सेवा केंद्र की सुविधा मिलने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। कैंट डाकघर में ये केंद्र खुलना है। पासपोर्ट अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर डाकघर में आवश्यक मानक पूरे करा दिए गए हैं। अब गाजियाबाद पासपोर्ट आफिस को ही यहां केंद्र शुरू करना है।
अभी तक वेस्ट यूपी के जिलों के लोगों का पासपोर्ट गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय में ही बनता है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रत्येक जिले के प्रधान डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया था। मेरठ में इस केंद्र को खोलने के लिए कैंट स्थित प्रधान डाकघर का चयन किया गया था। बीते मई माह में गाजियाबाद पासपोर्ट अधिकारियों की टीम ने डाकघर का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।
सीनियर पोस्टमास्टर एके श्रीवास्तव के अनुसार गाजियाबाद टीम की रिपोर्ट पर डाकघर में बड़े हॉल के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। केंद्र के लिए दो कर्मचारियों के नाम भी भेज दिए गए हैं। डाक विभाग ने अपना काम पूरा कर दिया है। अब आगे की कार्रवाई गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय को करनी है। अब तक की तैयारियों को देख लग रहा है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में ही ये केंद्र चालू हो सकेगा।
विज्ञापन
खास बात
- कैंट डाकघर में इंतजाम पूरे, अगस्त के पहले सप्ताह तक शुरूआत संभव
- गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय की टीम कर चुकी यहां निरीक्षण