फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   200 groups collected money

200 टोलियों ने किया धन संग्रह

Thu, 21 Jan 2021 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
200 groups collected money
200 टोलियों ने किया धन संग्रह
विज्ञापन

मेरठ। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान में बुधवार को 200 टोलियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में धन संग्रह किया। विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ ने बताया कि महानगर प्रचार प्रमुख संजीव को मीशा स्पोर्ट्स सूरजकुंड ने 71 हजार रुपये का चेक और सूरजकुंड के ही एक व्यापारी ने टीम को देखकर पूरा गल्ला काउंटर पर खोल दिया। जिसमें लगभग 5200 रुपये की धनराशि निकली। उन्होंने संपूर्ण राशि को निधि समर्पण अभियान में दी। विभाग प्रचारक विनोद, महानगर संघचालक विनोद भारती, राजकुमार डूंगर, अवनीश पाठक, गौरव प्रताप आदि धन संग्रह करने में जुटे हैं।
फूलबाग बस्ती में नगर कार्यवाह प्रमोद की टीम को अतुल टेंट से सतीश गर्ग ने 5870 रुपये, न्यू मोहन पुरी में सफाई कर्मचारी सुमन बाल्मिकी ने 100 रुपये निधि समर्पण अभियान में दिए है।
विज्ञापन

विनय ने दिए 21 हजार रुपये
मोदीपुरम। शोभापुर गांव में बुधवार को निधि समर्पण अभियान के तहत भाजपा, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धन संग्रह किया। विनय गुर्जर ने राम मंदिर निर्माण के लिए 21 हजार की धनराशि देकर सहयोग किया। इस दौरान नवाब सिंह लखवाया, जिले सिंह, सुसेन गुप्ता, आजाद यादव आदि मौजूद रहे। वहीं पल्लवपुरम की उदय पार्क कॉलोनी निवासी किट्टू उर्फ सौम्या ने अपनी गुल्लक से दो सौ रुपये दिए। इस दौरान यशराज चौधरी, रविकांत, चक्रपाल, मुकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed