{"_id":"5d91171f8ebc3e014a6897b1","slug":"200-crore-development-works-on-nh-58-meerut-news-mrt445961623","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच 58 पर एनएचएआई करा रहा है 200 करोड़ से विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच 58 पर एनएचएआई करा रहा है 200 करोड़ से विकास कार्य
विज्ञापन
उद्घाटन के लिए तैयार मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे।
- फोटो : aaa
मेरठ। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) करीब 12 साल बाद नेशनल हाईवे-58 पर 200 करोड़ के विकास कार्य कराएगा। इनमें मेरठ से रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर) तक जगह-जगह सर्विस रोड, अंडर पास, फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इनमें से कुछ स्थानों पर काम चल रहा है। बाकी पर काम काम शुरू किया जाना है। विकास कार्यों को देखते हुए हाईवे किनारे विकसित कॉलोनियों के लोगों और ग्रामवासियों ने सर्विस रोड और फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग करनी शुरू कर दी है।
2006 में शुरू हुआ था निर्माण
साल 2006 में हाईवे का निर्माण शुरू हुआ था। मेरठ से रामपुर तिराहा तक एनएच-58 की दूरी 78 किमी है। इस हाईवे पर साल 2011 में टोल टैक्स वसूली हो रही है। कई बार टोल के रेट भी बढ़ चुके हैं। लेकिन एनएच द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं पूर्ण रूप से नहीं मिल रही हैं। जनता की मांग के बाद एनएचएआई की आंखें खुली हैं। कुछ स्थानों पर सर्विस रोड बनाने का भी निर्णय लिया गया।
खड़ौली, दायमपुर के सामने फ्लाईओवर की मांग
सुभारती मेडिकल कालेज के सामने जहां सर्विस रोड का निर्माण हो रहा है, वहीं फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। खिर्वा चौराहा पर अंडरपास बनेगा। इसी क्रम में दायमपुर लाला मोहम्मदपुर के सामने अंडरपास अथवा फुट ओवरब्रिज और खड़ौली के सामने भोला रोड पर फ्लाईओवर की मांग शुरू हो गयी है।
विज्ञापन
ये होंगे नए काम
- सुभारती के सामने फुट ओवरब्रिज, 810 मीटर सर्विस रोड, नाला निर्माण- (6.16 करोड़)
- खड़ौली मस्जिद के पास 600 मीटर चौड़ीकरण का काम - (3.26)
- कंकरखेडा खिर्वा बाईपास पर अंडर पास व सर्विस रोड - (16 करोड़)
- जिटौली बाईपास पर सर्विस रोड - (1)
- पल्लवपुरम फेज×1 के सामने फुट ओवरब्रिज - (1.65)
- पल्हैड़ा मोदीपुरम हाईवे पर 6 लेन का फ्लाईओवर- (28)
- सिवाया में फुट ओवरब्रिज, सर्विस रोड- (3.75)
- खतौली बाईपास पर जंक्शन इंप्रूवमेंट - (17)
- खतौली बाईपास फ्लाईओवर वनवे- (16)
- खतौली बाईपास पब्लिक अंडरपास - (18)
- बाईपास खत्म होने पर भैंसी के पास जंक्शन इंप्रूवमेंट (14)
- मुजफ्फरनगर नगर बाईपास पर रेलवे पुल के पास अप्रोच ओवरब्रिज- (12)
- पंचेड़ा मुजफ्फरनगर अंडरपास (26)
(कोष्ठक में निर्माण कार्य की लागत धनराशि करोड़ रुपये में)
शीघ्र होंगे काम पूरे
एनएच-58 पर कार्य तेज गति से चल रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ कार्य रोकने पड़े थे। अब शीघ्र ही कार्य शीघ्र पूरे किए जाएंगे।
-डीके चतुर्वेदी, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई